जया-रेखा के नाम पर ऐसे-ऐसे सजेशन, 49M Followers पर अटके अमिताभ बच्चन अब नहीं मांगेंगे सुझाव, भारी पड़ा पोस्ट!
Amitabh Bachchan Post: आज के दौर में जहां सोशल मीडिया किसी भी चीज के सजेशन के लिए सबसे बेहतरीन प्लेटफॉर्म हैं। तो यहां कुछ ऐसा भी होता है कि लोग इससे तौबा कर लें। अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को ऐसा ही कुछ फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए किया गया एक पोस्ट भारी पड़ गया है।
बिग-बी जो कि एक्स पर 49 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चल रहे हैं। लेकिन उनका यह आंकड़ा पार नहीं हो पा रहा। ऐसे में ये फॉलोवर्स कैसे बढ़ेंगे, इसके लेकर उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया। तब क्या? उनको लोगों ने ऐसे-ऐसे सुझाव दिए कि वो अब लोगों से किसी तरह के सुझाव नहीं मांगेंगे!

Amitabh Bachchan के नहीं बढ़े रहे फॉलोवर्स
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने एक एक्स पोस्ट के जरिए मजेदार और अहम समस्या बताई। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव सेलेब्रिटीज में से एक बिग बी दिल खोलकर ट्वीट करने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर एक निजी ब्लॉग को भी चलाते हैं। लेकिन बावजूद इसके वो डिजिटल दीवार यानी रूकावट से टकरा गए हैं और उनके फॉलोवर्स का आंकड़ा नहीं बढ़ रहा है।
49 मिलियन का आंकड़ा कब होगा पार?
अब एक ट्वीट में दिग्गज अभिनेता Amitabh Bachchan ने खुलासा किया कि चाहे वे कितनी भी कोशिश कर लें, उनके एक्स फॉलोअर्स की संख्या 49 मिलियन को पार नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपने फॉलोअर्स 50 मिलियन तक पहुंचने में मदद करने के लिए कुछ उपाय बताने के लिए कहा।
बिग बी ने किया था ये पोस्ट, पढ़िए क्या लिखा?
उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा-"T 5347 - बड़ी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये 49M followers का नंबर बढ़ ही नहीं रहा है। कोई उपाय हो तो बताइए !!!" हालांकि लोगों ने बिग बी को तर्कवाले कुछ सुझाव दिए, लेकिन एक खेमा ऐसा भी था, जो उनकी खिंचाई करने से बाज नहीं आया।
पढ़िए कैसे-कैसे मिले सजेशन?
कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि उनका यह काम रेखा के साथ एक सेल्फी आसान कर सकती है। इसके अलावा यूजर्स ने उनकी पत्नी जया बच्चन को भी काफी कुछ कहा। एक यूजर ने लिखा-सर, जया जी के साथ एक बार कलेश कर लीजिए और उसका वीडियो हमको सेंड करिए। ऐसे ही एक और यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा- जया जी को फटकार लगाते हुए कोई वीडियो पोस्ट कीजिए...नंबर अपने आप बढे़ंगे।












Click it and Unblock the Notifications