'बेवकूफ और बददिमाग लोग' अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की खबरों अमिताभ बच्चन का फूटा गुस्सा, लोगों की लगाई लताड़
Amitabh Bachchan Post: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। बीते दिनों दोनों के तलाक को लेकर खबरें चर्चा में थी। कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या अभिषेक से अलग होकर अपनी मां के घर रह रही हैं। लेकिन अब कपल ने साथ आकर तलाक की अटकलों पर विराम लगा दिया।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय काफी समय से एकसाथ नहीं नजर आ रहे थे। एक्ट्रेस को ज्यादातर आराध्या के साथ देखा जाता था। जिसकी वजह से तलाक की खबरों को हवा मिली। लेकिन हाल ही में कपल को एक इवेंट में लंबे समय बाद साथ देखा गया। जहां दोनों एकसाथ सेल्फी लेते हुए नजर आए। इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस को राहत की सांस मिली। अब इस बीच अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया जो काफी सुर्खियों बटोर रहा है।

हाल ही में अपने व्लॉग पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने बददिमाग लोगों को बेवकूफ बताया। उन्होंने लिखा, 'बेवकूफ और सीमित दिमाग वाले, इस तरह के लोगों की दुनिया में कोई कमी नहीं है। वह अपनी व्यक्तिगत नासमझ, आधी-अधूरी कमियों को छिपाने के लिए हर दिन अपनी स्वयं की मूर्खतापूर्ण नकली चीजें बनाते और छापते हैं।'
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया था। जिसमें बिग बी ने लिखा, 'बनाने वाले जो हर शब्द का अपना ही अर्थ निकालते हैं, अपने निजी जीवन के अनर्थ को छुपाते हैं।' अब एक्टर के इस पोस्ट को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक से जोड़कर देखा जा रहा है। फैंस का मानना है कि अमिताभ बच्चन का ये उन लोगों पर तंज था जिन्होंने कपल के तलाक की अफवाहों को हवा दी।
बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें चर्चा में थी। यहां तक कि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि अभिषेक बच्चन दसवीं की को स्टार निमरत कौर को डेट कर रहे हैं। खैर अब कपल ने एकसाथ आकर इन सभी अफवाहों पर हमेशा के लिए ताला लगा दिया है, और दोनों अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं।
ये भी पढ़ें: 'हम में से एक की भी फोटो...' ऐश्वर्या राय को पसंद नहीं करती भाभी Shrima Rai? फैंस ने उठाए सवाल तो आया बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications