'जाने का समय आ गया है', अमिताभ बच्चन ने क्यों कही ऐसी बात? परेशान हुए लोग, क्या हुआ महानायक के साथ?

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। सुपरस्टार भले ही अपने काम में बिजी रहते हों लेकिन इस समय पर अपने एक पोस्ट के चलते खबरों में छा गए हैं। बिग बी के इस लेटेस्ट पोस्ट को देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं।

अमिताभ बच्चन फैंस को देते हैं अपडेट्स
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन भले ही अपने प्रोजक्ट्स में बिजी हो लेकिन वह रोजाना ब्लॉग लिखते हैं और एक्स हैंडल पर लोगों को जिंदगी का अपडेट देते रहते हैं। वह अपने फैंस को दिल का हाल जरूर बताते हैं। साथ ही मन के विचार भी शेयर करते हैं।

Amitabh Bachchan

7 फरवरी 2025 की रात अमिताभ बच्चन ने किया ऐसा पोस्ट

हालांकि गत 7 फरवरी 2025 की रात को अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा पोस्ट किया है जिससे फैंस घबरा गए हैं और और सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि आखिर बिग बी को ऐसा क्यो हो गया है। उनके साथ सब ठीक तो है ना।

बिग बी ने लिखा- जाने का समय आ गया है

82 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने गत 7 फरवरी 2025 को रात 8 बजकर 34 मिनट पर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है- जाने का समय आ गया है। इस पोस्ट को देख बिग बी के फैंस परेशान हो गए हैं। लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अमिताभ बच्चन का हालचाल पूछ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन का हालचाल पूछ रहे हैं लोग

अमिताभ बच्चन के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऐसा मत बोला करिए सर। वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए पूछा है- क्या हो गया है सर आपको। एक और फैन ने लिखा है- सर जी क्या लिख रहे हैं आप, हमें इसका मतलब बताओ।

अमिताभ बच्चन के पोस्ट ने फैंस को किया परेशान

अमिताभ बच्चन ने अपने इस पोस्ट में कुछ भी क्लियर नहीं किया है कि उन्होंने जाने की बात किस संबंध में लिखी है। बिग बी ने नहीं बताया है कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं लेकिन उनके इस पोस्ट के बाद फैंस की बेचैनी काफी बढ़ गई है। लोग जानना चाहते हैं कि अमिताभ बच्चन को ऐसा क्या हुआ है कि उन्होंने जाने की बात लिखी है।

बिग बी ने बेटे अभिषेक बच्चन के लिए किया था पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में बेटे अभिषेक बच्चन का 49वां बर्थडे मनाया था। इस मौके पर उन्होंने नन्हे अभिषेक की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ये तस्वीर अभिषेक के पैदा होने के समय की थी। तब अभिषेक बच्चन को इनक्यूबेटर में रखा गया था और अमिताभ मेटरनिटी वार्ड में खड़े होकर उन्हें निहार रहे थे।

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन इस वक्त टीवी के पॉपुलर रिएलिटी क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' को होस्ट कर रहे हैं। बिग बी को आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'वेट्टियान' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत नजर आए थे। वहीं कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+