अमिताभ बच्चन के घर फिर छाया कोरोना का काला साया, काम करने वाले स्टाफ की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

मुंबई, 05 जनवरी। देश में कोरोना वायरस एक बार फिर बेकाबू हो गया है, बड़ी-बड़ी हस्तियां भी अब इसकी चपेट में आने लगी हैं। इसी क्रम में बुधवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर से एक बड़ी खबर सामने आई। अपने लेटेस्ट ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने घर में कोरोना की एंट्री के संकेत दिए हैं। अभिनेता ने लिखा कि वह कुछ घरेलू कोविड-19 स्थितियों से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने पुष्टि की है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' में काम करने वाला एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हो गया है। उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन पहले भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिसके लिए उन्हें कुछ हफ्तों के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: Amitabh Bachchan के घर Corona की दस्तक, फैंस करने लगे दुआएं | वनइंडिया हिंदी
    घर का स्टाफ कोरोना संक्रमित?

    घर का स्टाफ कोरोना संक्रमित?

    79 वर्षीय एक्टर अमिताभ बच्चन के अलावा अभिषेक बच्चन, आराध्या और एश्वर्या राय बच्चन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। हालांकि कुछ हफ्ते अस्पताल में बिताने के बाद अभिषेक और अमितभ घर लौट आए, जबकि एश्वर्या होम क्वारंटीन में ही ठीक हो गई थीं। अब बच्चन फैमिली पर छाए फिर से कोरोना वायरस के काले बादल को लेकर उनके फैंस चिंतित हो गए हैं। बीएमसी की पुष्टि से पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि अमिताभ बच्चन के घर का स्टाफ कोरोना संक्रमित पाया गया है।

    अमिताभ ने शेयर की कविता

    अमिताभ ने शेयर की कविता

    वहीं, घर में कोविड-19 की एंट्री को लेकर अमिताभ बच्चन ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन उन्होंने अपने ब्लॉग में एक कविता शेयर कर इसके संकेत दिए हैं। अमिताभ ने लिखा, 'लड़ो...लड़ते रहो...और सबकी दुआओं के साथ...न अग्रसर...न कोई वर्णन...बस ये शो चलता रहना चाहिए। सर्वशक्तिमान की शांति में रहो, जो अपनी कृपा और सुरक्षा के साथ हमें देख रहे हैं.. इंसान कई गलतियां करते है.. वह हमें माफ कर देता है।'

    ब्लॉग के अंत में दिया संकेत

    ब्लॉग के अंत में दिया संकेत

    उन्होंने आगे लिखा, 'वह हमें उस मार्ग के लिए मार्गदर्शन करता है जो धर्मी है.. हम अनजान ताकत का अनुसरण करते हैं.. जिसे अभी तक खोजा नहीं गया है, और आश्चर्य होगा अगर वह है.. लेकिन सुरक्षा के अपने बुलबुले में होगा..।' उन्होंने ब्लॉग के अंत में एक संकेत देते हुए लिखा, 'कुछ घरेलू कोविड स्थितियों से निपट रहा हूं, बाद में आपसे फिर जुड़ूंगा...'। बता दें कि साल 2020 में अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन कोरोना की चपेट में आए थे।

    वैक्सीन लगवा चुके हैं अमिताभ

    वैक्सीन लगवा चुके हैं अमिताभ

    पिछले साल मई में अमितभा बच्च ने कोरोना वायरस का टीका लगावाया था। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी सोशल मीडिया पर अमिताभ काफी एक्टिव रहा करते थे। उन्होंने एक बार आइसोलेशन में इलाज के दौरान अस्पताल का अनुभव साझा किया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'यहां कुछ लोगों के साथ उनके विचारों का जवाब दिया, कुछ अपने विचार रखे, कुछ पुराने क्रिकेट मैच देखे, कुछ समय आराम किया, एक डॉक्यूमेंट्री देखी, नाम न बताऊंगा, दवाएं लीं और मोबाइल में समय बिताया।

    यह भी पढ़ें: आमिर, अमिताभ से लेकर प्रियंका तक, कितनी थी करोड़ों कमाने वाले इन सितारों की पहली सैलरी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+