आमिर, अमिताभ से लेकर प्रियंका तक, कितनी थी करोड़ों कमाने वाले इन सितारों की पहली सैलरी

मुंबई, 29 दिसंबर: सलमान खान, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार आज बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। इनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में इनकी फीस भी करोड़ों में है। आज भले ही बॉलीवुड के ये स्टार एक्टर फिल्म में छोटे से रोल की भी तगड़ी फीस लेते हों लेकिन इनकी पहली कमाई काफी सामान्य थी। आज के कुछ स्टार अभिनेताओं को तो पहले काम के 100 रुपए से भी कम मिले थे।

सलमान खान की कमाई थी 75 रुपए

सलमान खान की कमाई थी 75 रुपए

सलमान खान की पहली फीस महज 75 रुपए थी। सलमान खान ने खुद एक इंटरव्यू में अपनी पहली कमाई का खुलासा किया था। उनकी ये पहली कमाई उनकी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' के रिलीज होने से पहले की है। जो उनको ताज होटल में एक शो के लिए मिली थी। सलमान ने बताया था कि ताज होटल में हो रहे एक शो में उनका दोस्त भी डांस कर रहा था तो वो उनको भी ले गया। सलमान ने भी इस शो में पीछे डांस किया था। जिसके लिए उनको 75 रुपए मिले।

आमिर को मिले थे 11 हजार

आमिर को मिले थे 11 हजार

आमिर खान ना सिर्फ हिन्दी सिनेमा बल्कि दुनियाभर में अपनी एक पहचान रखते हैं। बताया जाता है कि आमिर एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं लेकिन आमिर खान की पहली कमाई सिर्फ 11 हजार थी। ये फीस उनको उनकी पहली फिल्म 'कयामत से कयामत' तक के लिए मिली थी।

प्रियंका चोपड़ा की पहली कमाई

प्रियंका चोपड़ा की पहली कमाई

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में काम कर रही हैं। आज वो करोड़ों की मालकिन हैं और छोटे से रोल के लिए भी मोटी फीस लेती है। हालांकि प्रियंका ने जब पहली बार काम किया तो उनको 5,000 रुपए मिले थे।

अक्षय कुमार कमाते थे 1500 रुपए

अक्षय कुमार कमाते थे 1500 रुपए

बॉलीवुड में अक्षय कुमार एक ऐसे एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं, जो साल में तीन-चार फिल्में तक कर देता है। आज इंडस्ट्री के सबसे महंगे सितारों में उनको गिना जाता है। बता दें कि अक्षय कुमार की पहली कमाई 1500 रुपए महीना थी।

शाहरुख खान की पहली कमाई 51 रुपए

शाहरुख खान की पहली कमाई 51 रुपए

शाहरुख खान आज बॉलीवुड के बादशाह कहलाते हैं और अरबों में कमाते हैं। फिल्मों में आने से पहले टीवी पर भी काम कर चुके शाहरुख की पहली सैलरी 51 रुपए थी। दिल्ली से आने वाले शाहरुख खान ने गजल के एक कार्यक्रम में बतौर वोलेंटियर काम किया था और उन्हें पहली सैलरी के रूप में 51 रुपए मिले थे। ये उनकी पहली कमाई थी।

ऋतिक रोशन को मिले थे 100 रुपए

ऋतिक रोशन को मिले थे 100 रुपए

ऋतिक रोशन ने बतौर अभिनेता 'कहो न प्यार है' से डेब्यू किया था। ये फिल्म जबरदस्त हिट थी और उनको तगड़ी फीस मिली थी लेकिन ये उनकी पहली कमाई नहीं थी। इससे पहले ऋतिक चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम कर चुके थे। फिल्म आशा में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करने के लिए ऋतिक को 100 रुपए मिले थे, जो उनके जीवन की पहली कमाई थी।

अमिताभ बच्चन का वेतन था 500 रुपए

अमिताभ बच्चन का वेतन था 500 रुपए

मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले रेडियो में काम करते थे। अमिताभ जब कोलकाता आकाशवाणी में नौकरी की थी, तो उनकी सैलरी 500 रूपए महीना थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+