'PAK के लिए एकमात्र गुड न्यूज, कोहली ने संन्यास लिया', TV एंकर ने किया ट्रोल, Amitabh Bachchan ने भी ली चुटकी

Amitabh Bachchan Reaction: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब मैदान से माइक्रोफोन तक पहुंच चुका है। इस बार बॉल बैट से नहीं, माइक से खेली गई - और शॉट मारा टीवी की तेजतर्रार एंकर पालकी शर्मा उपाध्याय ने।

मशहूर टीवी एंकर पालकी शर्मा उपाध्याय (Palki Sharma Upadhyay) ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर पाकिस्तान पर करारा तंज कस दिया। उनका मज़ाकिया अंदाज इतना वायरल हुआ कि खुद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी इसे देख मुस्कुरा उठे और सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर दिया। आइए जानते हैं आखिर पालकी ने ऐसा क्या कहा अपने शो में?

Amitabh Bachchan Viral News

क्या कहा पालकी शर्मा ने?

पालकी शर्मा ने पाकिस्तान की हालत पर तंज कसते हुए कहा- 'उनकी एयर डिफेंस पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टॉप ऑर्डर जितनी मजबूत है, और फाइटर जेट उनके कप्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस जितने खतरनाक हैं। फिर भी जश्न मना रहे हैं - क्योंकि उनके लिए सबसे अच्छी खबर ये है कि विराट कोहली ने संन्यास (Virat Kohli Retirement) ले लिया। अब उनके खिलाफ एक शतक कम हो गया!'

विराट कोहली बनाम पाकिस्तान: क्यों डरते थे पाक बॉलर?

  • वनडे में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 मैचों में 778 रन बनाए, औसत - 59.84
  • टी20 में 11 मैचों में औसत - 70.28
  • उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन (2012 एशिया कप)
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी शतक - 100 नाबाद (111 गेंद)

Amitabh Bachchan Reaction: अमिताभ बच्चन ने क्यों किया वीडियो शेयर?

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पालकी शर्मा का वीडियो शेयर किया और साथ में हंसते हुए इमोजी भी लगाए। यानी बिग बी भी इस व्यंग्य से खूब मनोरंजनित हुए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तंज

पालकी शर्मा का ये कटाक्ष सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। लोग इसे 'सैवेज बॉलर' करार दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा - 'अब पाकिस्तान को कोहली से राहत मिली है, लेकिन भारत की अगली पीढ़ी तैयार है!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+