अमिताभ बच्चन छोड़ने वाले हैं KBC? बिग बी जगह लेंगी बहू ऐश्वर्या राय, लिस्ट में शाहरुख और धोनी भी शामिल

Amitabh Bachchan Quit KBC: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, जो पिछले 25 वर्षों से 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के होस्ट रहे हैं, अब जल्द ही इस शो को छोड़ने का मन बना रहे हैं। फिलहाल यह शो अपने 16वें सीजन में है और बिग बी ने इसे 2007 में 57 वर्ष की उम्र में होस्ट करना शुरू किया था।

अमिताभ बच्चन हमेशा से 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे हैं, और उनकी जगह किसी और को बतौर होस्ट देखना फैंस के लिए एक बड़ा झटका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेगास्टार अब अपने काम का बोझ कम करना चाहते हैं। उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के फाइनल एपिसोड में भावुक होकर शो को अलविदा कहा था।

Amitabh Bachchan Quit KBC

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की जाति क्या है? बिग बी ने 'जातिवाद' को लेकर सरेआम दिया चौंकाने वाला बयान

ऐसी खबरें हैं कि, कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सजीन खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन ने निर्माताओं से शो के लिए नया होस्ट तलाशने के लिए कहा था, लेकिन चैनल को उनका विकल्प नहीं मिला, जिससे उन्हें शो को जारी रखना पड़ा। हालांकि, अगले सीजन में उम्मीद है कि उनकी जगह कोई नया होस्ट नजर आ सकता है।

कौन होगी 'केबीसी' का नया होस्ट?
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) और रेडिफ्यूज़न की रेड लैब द्वारा किए गए एक हालिया सर्वे में शाहरुख खान को अमिताभ बच्चन की जगह लेने के लिए पहली पसंद बताया गया है। इस सर्वे में 768 लोगों ने भाग लिया, जिसमें शाहरुख खान को 63% वोट मिले, जबकि अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को 51% और महेंद्र सिंह धोनी को 37% वोट मिले।

हालांकि, 42% लोग अब भी चाहते हैं कि अमिताभ बच्चन ही 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करते रहें। लेकिन जिस तरह से उन्होंने शो के दौरान कई बार छोड़ने का हिंट दिया है उसके देखकर लगता है कि एक्टर विदाई लेना चाहते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सोनी टीवी आधिकारिक रूप से पुष्टि करता है कि क्या KBC 16 अमिताभ बच्चन का आखिरी सीजन होगा या नहीं।

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: ...तो इसलिए अभिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी ज़मीन, खबर जान कर बिग बी पर होगा गर्व

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+