Amitabh Bachchan: ...तो इसलिए अभिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी ज़मीन, खबर जान कर बिग बी पर होगा गर्व
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायनक अभिताभ बच्चन ने अयोध्या में ज़मीन खरीदी है। जिसकी कीमत 86 लाख रुपए बताई जा रही है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी की ये ज़मीन राम मंदिर से महज 20 मिनट की दूरी पर है।

31 जनवरी को कराई थी रजिस्ट्री
अमिताभ बच्चन की ने जो ज़मीन खरीदी है वो तिहुरा मांझा में स्थित है। वहीं राम मंदिर से केवल 7 किलोमीटर की दूरी पर ये ज़मीन है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस ज़मीन की रजिस्ट्री 31 जनवरी को हो गई थी।
ये भी पढ़ें Amitabh Bachchan की जाति क्या है? बिग बी ने 'जातिवाद' को लेकर सरेआम दिया चौंकाने वाला बयान
जानिए ज़मीन का क्या करेंगे अमिताभ?
धर्मनगरी अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने जो ज़मीन खरीदी है। उस पर वे अपने पिता और देश के महान कवि रहे हरिवंश राय बच्चन के नाम पर मेमोरियल ट्रस्ट का निर्माण कराएंगे। दरअसल, पिछले साल भी अभिताभ बच्चन द्वारा ज़मीन खरीदने की बात सामने आई थी। लेकिन उस वक्त ज़मीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी।
पिछले महीने पहुंचे थे अयोध्या
बता दें कि, 9 फरवरी को अभिनेता अमिताभ बच्चन अयोध्या पहुंचे थे। जिस दौरान उन्होंने राम मंदिर पहुंच कर रामलला के दर्शन किए थे। वहीं मीडिया से बात करते हुए बीग बी ने कहा था कि, अब उनका अयोध्या आना जाना लगा रहेगा।
ये भी पढ़ें Amitabh Bachchan की ये फिल्म लोगों को नहीं आई थी रास, एक फैन ने गुस्से में मचा दिया था कोहराम
'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' से खरीदी ज़मीन
रिपोर्ट के मुताबिक ये ज़मीन मुंबई के डेवलेपर 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' ने अमिताभ बच्चन के हाथों बेची है। अभिनंदन लोढ़ा अयोध्या में एक बहुत बड़ी आवासीय कॉलोनी भी विकसित कर रहे हैं। अब अमिताभ बच्चन द्वारा ज़मीन खरीदने के बाद वहां पर प्रॉपर्टी की कीमत मंहगी होने का दावा किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications