'सिलसिला' के लिए रेखा और जया बच्चन कैसे हुई थीं तैयार? यश चोपड़ा ने दी थी ये हिदायत
Silsila Casting: अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा की फिल्म सिलसिला साल 1981 में रिलीज हुई थी। ये आखिरी फिल्म थी जब तीनों को साथ में देखा गया था। उस दौरान रेखा और अमिताभ के अफेयर के चर्चे हर तरफ थे। ऐसे में रेखा और जया को एकसाथ कास्ट करने के लिए शर्त रखी गई थी।
फिल्म सिलसिला को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा को कास्ट करने से पहले यश काफी डरे हुए थे। वह परवीन बाबी और स्मिता पाटेल को जया और रेखा की जगह कास्ट करने से खुश नहीं थे। इस स्थिति में काफी कंफ्यूज थे कि अमिताभ से कैसे बात करें।

उन दिनों अमिताभ बच्चन फिल्म कालिया की शूटिंग के लिए कश्मीर गए थे। यश चोपड़ा भी फिर कश्मीर चले गए जहां उन्होंने एक्टर से मुलाकात की। इसके बाद यश ने अमिताभ से फिल्म सिलसिला की कास्टिंग के बार में बात की। उन्होंने बताया कि वह फिल्म में रेखा और जया बच्चन को कास्ट करना चाहते हैं। जिसके बाद तीनों इस फिल्म के लिए राजी हो गए।
हालांकि फिल्म सिलसिला में रेखा और जया बच्चन को कास्ट करना इतना आसान नहीं था। जया बच्चन पहले इस फिल्म के लिए राजी नहीं थी लेकिन जैसे ही उन्होंने फिल्म का एंडिंग सीन सुना कि रेखा को छोड़ अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया के साथ वापस आ जाते हैं। ये सुनकर जया फिल्म करने के लिए राजी हो गई थीं।
लेकिन इस फिल्म में रेखा और जया बच्चन को कास्ट करने से पहले यश चोपड़ा ने उन्हें चेतावनी दी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म सिलसिला की कहानी काफी हद तक रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर से जुड़ी थी। एक पुराने इंटरव्यू में यश ने कहा था कि, 'मैंने जया और रेखा दोनों को बता दिया था कि देखो कोई गड़बड़ी ना हो।' बता दें कि, इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन और रेखा अलग हो गए थे और ये उनकी साथ में आखिरी फिल्म थी।












Click it and Unblock the Notifications