41 साल बाद अमिताभ बच्चन ने तोड़ी परंपरा, बिग बी ने फैंस को 'जलसा' आने से कर दिया मना, जानें वजह
अमिताभ बच्चन पिछले 41 सालों हर रविवार को अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर फैंस से रूबरू होते है। लेकिन इस बार बिग बी काम में बिजी हैं इसलिए वह फैंस से नहीं मिल सकते हैं।

Amitabh Bachchan Not Meet Fans: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की झलक पाने के लिए हर रविवार उनके फैंस जलसा के बाहर आकर इकट्ठा हो जाते हैं। लेकिन बिग बी इस रविवार फैंस की ये ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाएंगे। एक्टर ने फैंस को चेतावनी दी है कि वो उनसे मिलने के लिए जलसा के बाहर ना आएं।
41 साल बाद बिग बी ने तोड़ी परंपरा
पिछले कुछ दिनों से अमिताभ बच्चन पसली में चोट के कारण आराम कर रहे हैं हालांकि वह अब धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद बिग बी अपने बंगले जलसा के बाहर हर रविवार फैंस से मुलाकात करते हैं। लेकिन अब यह परंपरा टूटने जा रही है। अमिताभ ने खुद बताया कि जलसा के बाहर काम जारी रहेगा इसलिए वह फैंस से मुलाकात नहीं कर पाएंगे।
फैंस को जलसा आने से किया मना
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर अपने फैंस को जानकारी दी है कि, वह पिछले 41 सालों से हर रविवार जुहू स्थित जलसा के बाहर फैंस से मिलते हैं लेकिन इस रविवार ऐसा जलसा के गेट नहीं खुलेंगे। इससे पहले भी बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, ''हो सकता है कि इस रविवार को जलसा का गेट न खुले. बाहर काम चल रहा है। इसलिए जिन्हें परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी, वे ही यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा घर लौटते-लौटते शाम हो जाएगी क्योंकि बाहर कुछ काम है। तो शायद मैं आपसे नहीं मिलूंगा। मैं पहले ही कह चुका हूं"।
T 4640 - just a wish .. on a Sunday at home .. every Sunday from 1982 without fail .. now 41 years .. blessed pic.twitter.com/9b47TJndyW
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 8, 2023
साल 1982 से शुरू हुआ सिलसिला
आपको बता दें कि, अमिताभ बच्चन पिछले 41 वर्षों से इस परंपरा को कायम रखा है। उन्होंने ये सिलसिला साल 1982 से शुरू किया है। इससे पहले बिग बी ने कोरोना काल के दौरान इस परंपरा को तोड़ा था और फैंस से भी अनुरोध किया था कि वह अपना ख्याल रखें। बता दें कि हर रविवार उनके जलसा के बाहर फैंस का जमावड़ा लगता है। लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद उनके फैंस निराश हो सकते हैं।
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
वहीं अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रिव्हू दासगुप्ता द्वारा डायरेक्ट की जा रही फिल्म 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान बिग बी की पसली में चोट लगी थी। खैर अब वह काम पर वापस लौट गए हैं और उन्होंने फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications