अमिताभ बच्चन को मिला नया किराएदार, हर महीने मिलने वाला रेंट सुन फटी रह जाएंगी आंखें

मुंबई, 9 अक्टूबर। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में कई पॉपर्टी हैं, जिसमें से एक को अब उन्होंने किराए पर दे दिया है। जैसा कि आप जानते ही होंगे आखिर अमिताभ बच्चन का घर किराए पर लेना इतना आसान तो नहीं होगा, उसके लिए मोटी रकम चुकानी पड़ेगी। जी हां, आपने सही सोचा, अमिताभ ने अपनी जिस पॉपर्टी को रेंट पर दिया है उसके लिए वह करीब 18.9 लाख रुपए महीना किराया वसूल रहे हैं। आखिर जानते हैं आखिर अमिताभ का ये नया किराएदार कौन है।

मुंबई के पॉश इलाके में है प्रॉपर्टी

मुंबई के पॉश इलाके में है प्रॉपर्टी

मुंबई के पॉश इलाके जुहू में अमिताभ बच्चन अपने प्रतीक्षा, जनक, अम्मू और वत्स बंगले के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने इन्हीं में से एक प्रॉपर्टी के ग्राउंड फ्लोर को उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को 15 साल तक के लिए लीज पर दे दिया है। बताया जा रहा है कि एसबीआई ने अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के साथ एक डील साइन की है।

हर महीने लेंगे इतने लाख रुपए

हर महीने लेंगे इतने लाख रुपए

रियल एस्टेट एनालिटिक्स और रिसर्च कंपनी Zapkey.com के मुताबिक अमिताभ बच्चन अपने घर जलसा के करीब एक अन्य बिल्डिंग में 3,150 sq ft की जगह एसबीआई को लीज पर दे रहे हैं। इसके लिए एसबीआई उन्हें हर महीने 18.9 रुपए किराए का भुगतान करेगा और हर पांच साल में इस किराए में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। जो आगे चलकर 29 लाख रुपए से भी अधिक होगा।

यहां कई बॉलीवुड सितारों का घर

यहां कई बॉलीवुड सितारों का घर

डील साइन करते हुए एबसीआई ने अमिताभ बच्चन के 2.26 करोड़ रुपए से ज्यादा के सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान भी किया है। यह रकम एक साल के किराए के बराबर है। रिपोर्ट के मुताबिक एग्रीमेंट 28 सितंबर, 2021 को हुआ लेकिन एक्टर अमिताभ या अभिषेक की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस जगह धर्मेंद्र, अनिल कपूर, राकेश रोशन, सनी देओल, शत्रुघ्न सिन्हा और रोहित शेट्टी समेत कई बॉलीवुड सितारों का घर है।

आखिरी पांच साल में 29. 53 लाख होगा किराया

आखिरी पांच साल में 29. 53 लाख होगा किराया

बता दें कि बैंक अभी पांच वर्षों के लिए 18.9 रुपए किराया देगा, उसके बाद अगले 5 सालों के लिए किराया बढ़कर 23.62 लाख रुपए हो जाएगा। 15 साल के इस कॉन्ट्रैक्ट में आखिरी पांस सालों के लिए बैंक बच्चन परिवार को हर महीने 29. 53 लाख रुपए किराया देगा। बताया जा रहा है कि जिस पॉपर्टी को एसबीआई ने किराए पर लिया है, वहां पहले सिटी बैंक काम करता था। दो साल पहले सिटी बैंक ने उस जगह को खाली कर दिया था।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में घरवालों की इस हरकत से परेशान हो गए थे अमिताभ बच्चन, शो में किया खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+