लॉकडाउन में घरवालों की इस हरकत से परेशान हो गए थे अमिताभ बच्चन, शो में किया खुलासा
मुंबई, अक्टूबर 08: सोनी टीवी के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन चल रहा है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन अपने व्यक्तित्व और बातचीत की अद्भुत क्षमता से इस शो और रोचक बना देते हैं। हाल ही में शो के दौरान अमिताभ बच्चन और शो की एक कंटेस्टेंट दिव्या सहाय के बीच हुई बातचीत वायरल हो रही है। दिव्या ने अपने जीवन से दिलचस्प घटनाओं को साझा किया, जिसमें यह भी शामिल है कि कैसे वह सख्त कोविड -19 प्रतिबंधों के बीच अपने घर से बाहर चुपके से निकलती थी।

लॉकडाउन में चुपके से घर से निकल जाते थे: दिव्या
दिव्या ने बताया कि कैसे वह अपने पति को बताए बिना अपने बच्चों के साथ चुपके से निकल जाती थी, उस समय जब कोविड -19 प्रतिबंध लगाए गए थे। शो में अमिताभ ने भी अपना ऐसा ही एक किस्सा उनके साथ शेयर किया। बिग बी ने बताया कि उनके घर पर भी कुछ ऐसा ही होता था। उन्होंने कहा कि जब वह अपने परिवार के सदस्यों को बाहर जाने से रोकते थे, तो वे "चुपके" से निकल जाते थे।

अमिताभ बच्चन ने भी सुनाई ऐसा ही हैरान करने वाला हादसा
अमिताभ बच्चन ने बताया कि, हमारे घर जो ये कार्यक्रम देख रहे होंगे वो इतना परेशान हो रहे होंगे। हमारे घर पे भी ऐसा ही होता है। मैं पूछता हूं कहां जा रहे हो, घर में रहे, वो लोग चुप चाप कहीं निकल जाते हैं। घूमने फिरने जाना है। मैं कहता हूं कि कोविड चल रहा है, तो बोलते हैं कि, हमने तो इंजेक्शन लिया हुआ है। दिव्या कोलकाता में प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका के रूप में काम करती हैं, शो में उनकी बेटी और पति के साथ थे। खेल शुरू होने से पहले उन्होंने अमिताभ का ऑटोग्राफ लिया और इसे अपना गुड लक चार्म बताया।

कंटेस्टेंट ने बिग बी कहा- वह उनकी बहू ऐश्वर्या से जलती हैं
दिव्या ने शो में बिग बी को बताया कि, वे एक्ट्रेस बनना चाहती हैं और खूब फिल्में देखती हैं। दिव्या की बात सुनकर अमिताभ बच्चन अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हैं। इसके बाद दिव्या उनसे कहती हैं कि उन्हें उनकी बहू ऐश्वर्या राय से बहुत जलन होती है। इस पर अमिताभ ने पहले आश्चर्य जताया और फिर अपनी बहू से उनके जलने का कारण पूछा। अमिताभ उनसे पूछते हैं कि, 'काहे जलती हैं आप मेरी बहू से?' तो फिर दिव्या कहती हैं, '100 साल में इतनी खूबसूरत कोई लड़की पैदा होती है। अपनी बहू के लिए प्रशंसा के बोल सुनकर अमिताभ उनका धन्यवाद देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications