अमिताभ बच्चन को स्कूल में किस टीचर पर था क्रश? शहंशाह ने KBC में बताई दिल की बात

अमिताभ बच्चन को स्कूल में किस टीचर पर था क्रश? शहंशाह ने KBC में बताई दिल की बात

मुंबई, 20 अगस्त: पॉपुलर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 14 सीजेन दर्शकों के बीच फिर से काफी चर्चाओं में है। सोनी एंटरटेनमेंट पर स्ट्रीमिंग होने वाला ये शो जब भी आता है, टीवी के सामने से दर्शक हट नहीं पाते हैं। इस शो में अमिताभ बच्चन सवालों के साथ-साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें भी दर्शकों और हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट के साथ शेयर करते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने स्कूलिंग के दिनों के बारे में बात की। कौन बनेगा करोड़पति 14 के लेटेस्ट एपिसोड में गेम की शुरुआत रोल ओवर कंटेस्टेंट पूजा बोबडे से होती है। वह 10,000 रुपये के सवाल के लिए खेलती है। पूजा बोबड़े अमिताभ बच्चन से स्कूल के दिनों में किस टीचर पर उनका क्रश था, इसके बारे में पूछती हैं। जिसका अमिताभ बच्चन मजेदार जवाब देते हैं।

पूजा ने कहा- आपके सामने बैठने में डर लग रहा है...

पूजा ने कहा- आपके सामने बैठने में डर लग रहा है...

रोल ओवर कंटेस्टेंट पूजा बोबड़े कहती हैं कि उन्हें अमिताभ बच्चन के सामने बैठने में डर लग रहा है। पूजा बोबड़े ने बताया कि वह डरी हुई महसूस कर रही हैं। इस बात को सुन अमिताभ बच्चन ने उन्हें रिलैक्स करने की कोशिश की। इसके बाद पूजा ने अमिताभ बच्चन से उनके स्कूल के दिनों के बारे में पूछा। पूजा ने पूछा कि क्या उनकी कोई पसंदीदा शिक्षका थी, क्या स्कूल में किसी टीचर पर उनका क्रश था?

बिग बी बोले- स्कूल में मेरी हालत बहुत ज्यादा खराब थी...

बिग बी बोले- स्कूल में मेरी हालत बहुत ज्यादा खराब थी...

पूजा के सवालों का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन बोले,'' स्कूल में मेरी हालत बहुत ज्यादा खराब थी। मुझे क्लास से बाहर निकलने के लिए कहा जाता था। और पनिशमेंट तो मुझे हमेशा ही दी जाती थी। पनिशमेंट मिलना एक बहुत आम सी बात हो गई थी।'

'मैं स्कूल में फेवरिट बच्चा था ही नहीं...'

'मैं स्कूल में फेवरिट बच्चा था ही नहीं...'

अमिताभ बच्चन बोले, मैं स्कूल में कभी किसी का फेवरिट बच्चा रहा ही नहीं। क्योंकि मैं ज्यादातर वक्त क्लास के बाहर ही रहता था। इसलिए मैं कभी भी पसंदीदा नहीं था और न ही मेरी कोई पसंदीदा टीचर थी। टीचर तो फेवरिट तब होती, जब मैं क्लास में ज्यादा वक्त बिताता।''

 'मैं कैसे किसी टीचर के साथ फ्लर्ट करने की हिमाकत करता...?'

'मैं कैसे किसी टीचर के साथ फ्लर्ट करने की हिमाकत करता...?'

पूजा इसके बाद अमिताभ बच्चन से पूछती है, ''स्कूल के दिनों में किसी टीचर पर क्रश था?'' इस सवाल को सुन अमिताभ बच्चन ने हमेशा की तरह फनी एक्सप्रेसन्स दिए। बिग बी ने कहा, ''मुझे हर समय सजा मिलती थी। मेरा कोई पसंदीदा कैसे होता। मैं कैसे किसी टीचर के साथ फ्लर्ट करने की हिमाकत करता? और अगर फिर भी मेरा क्रश किसी टीचर पर होता, तो भी मैं आपको बताने वाला नहीं था।''

'उनको पता था जया भरोसेमंद हीरो के साथ काम कर रही हैं....'

'उनको पता था जया भरोसेमंद हीरो के साथ काम कर रही हैं....'

अमिताभ बच्चन ने हाल ही के एपिसोड में शो के मेकिंग से जुड़े सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया। खास कर महिलाओं को अमिताभ बच्चन ने धन्यवाद दिया। बिग बी ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, ''पहले के दिनों में, फिल्म की शूटिंग के दौरान, अभिनेत्री और उसकी मां, सेट पर केवल दो महिलाएं मौजूद होती थीं।" इस पर सुधीर ने बॉलीवुड मेगास्टार से पूछा कि क्या उनकी पत्नी जया बच्चन पहले के दिनों में कभी उनकी मां के साथ सेट पर आई थीं? बिग बी ने जवाब दिया, ''आपको कैसे मालूम? (हंसते हुए) उन्को पता था भरोसा मंद हीरो के साथ बेटी काम कर रही है।''

ये भी पढ़ें- बचपन के दिनों में सीधे-साधे नहीं थे अमिताभ बच्चन, खुद कहा- 'स्कूल की दीवार फांद लड़कियों के स्कूल जाता था...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+