बचपन के दिनों में सीधे-साधे नहीं थे अमिताभ बच्चन, खुद कहा- 'स्कूल की दीवार फांद लड़कियों के स्कूल जाता था...'

बचपन के दिनों में सीधे-साधे नहीं थे अमिताभ बच्चन, खुद कहा- 'स्कूल की दीवार फांद लड़कियों के स्कूल जाता था...'

मुंबई, 25 अगस्त: अमिताभ बच्चन का पॉपुलर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 14 शुरू हो गया है। यह वर्तमान में सोनी एंटरटेनमेंट पर स्ट्रीमिंग हो रहा है। इसका प्रीमियर 7 अगस्त को हुआ था। ये इंडियन टेलिविजन का सबसे पसंदीदा इंफोर्टेनमेंट शो है। इस शो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें शेयर करते हैं, जो शायद ही पहले किसी को पता हो। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने स्कूलिंग के दिनों के बारे में भी कुछ ऐसा ही बताया है। उन्होंने बताया कि कैसे वह दीवार फांद कर लड़कियों के स्कूल में जाते थे।

अमिताभ को याद आए नैनीताल के स्कूल

अमिताभ को याद आए नैनीताल के स्कूल

हाल ही के एपिसोड में हॉट सीट पर उत्तराखंड के नैनीताल के रहने वाले प्रशांत शर्मा नजर आए। प्रशांत शर्मा से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि नैनीताल मेरे लिए एक करीबी जगह रहा है क्योंकि वह वहां अपनी स्कूलिंग के लिए वहां गए थे। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने नैनीताल के स्कूल के कई दिनों को याद किया। स्कूल से जुड़े कई किस्से भी सुनाए।

 रेस्टोरेंट जाने के अमिताभ बच्चन के पास नहीं होते थे पैसे

रेस्टोरेंट जाने के अमिताभ बच्चन के पास नहीं होते थे पैसे

कंटेस्टेंट प्रशांत अमिताभ बच्चन को बीच में रोकते हैं और उनसे पूछते हैं, "सर आप नैनीताल में पढ़े हैं, सर और आपके समय और हमारे समय के रेस्टोरेंट में कुछ समय का अंतर है लेकिन सुना है, ''Saatvey''रेस्टोरेंट बहुत पुराना है और थोड़ा महंगा भी, क्या आपका वहां कभी जाना हुआ? अमिताभ बच्चन कहते हैं, "हमारी भी हिम्मत नहीं होती थी क्योंकि हमारे पास इतना रुपेया नहीं होता कि, हम महंगी जगहों पर जाएं। हम भी रेस्टोरेंट की खिड़की से झांक कर भाग जाते थे।

स्कूल की दीवार फांदकर निकला करते थे बिग बी

स्कूल की दीवार फांदकर निकला करते थे बिग बी

अपने पसंदीदा खाने के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, ''मुझे नैनीताल में हमारे कॉलेज के पास मिलने वाला रोटी के साथ पकोड़ा बहुत पसंद था। हमें तो तब आलू की सब्जी रोटी में बांधकर मिलती थी, जो खाने में बहुत अच्छी लगती थी। इसे खाने के लिए हम स्कूल की दीवार फांदकर जाया करते थे।''


अमिताभ बच्चन कहते हैं,''उस वक्त रोटी के साथ पकौड़ा बहुत बढ़िया बनता था, जहां हमारी सड़क जाती थी, Shirode कॉलेज था, हमे तो आलू की सब्जी रोटी में बांधकर मिलती थी, जो बहुत अच्छी लगती थी। उसके लिए हम वॉल ब्रेक करते बाउंड्री वॉल तोड़कर जाते थे।''

'लड़कियों को देखने के लिए हम...'

'लड़कियों को देखने के लिए हम...'

अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट को हंसते हुए बताया कि उनके लिए दीवार को फांदकर जाना बहुत ज्यादा मुश्किल का काम नहीं था...क्योंकि उनके स्कूल के बदल में लड़कियों का स्कूल जो हुआ करता था।

अमिताभ से प्रशांत पूछते हैं ऐसा क्यों सर? तो अमिताभ बताते हैं, "हमारे लिए चारदीवारी से बचना बहुत आसान था क्योंकि हमारे स्कूल के बगल में एक महिला स्कूल था और उन्हें देखने के लिए हम हमेशा दीवार फांदकर जाते थे।"

होटल की चीजें चुराने के सवाल पर क्यों बोले अमिताभ बच्चन

होटल की चीजें चुराने के सवाल पर क्यों बोले अमिताभ बच्चन

होटल मैनेजमेंट स्कूल के डीन के रूप में कार्यरत प्रशांत शर्मा अमिताभ बच्चन से शो में पूछते हैं, अगर वे होटल में काम करते और उनके समाने कोई गेस्ट होटल का समान चुराकर लेकर जा रहा हो तो उस वक्त आप क्या करेंगे? अमिताभ इस सवाल का जवाब हंसते हुए देते हैं और कहते हैं, ''भाई जो भी सामान है तकिया, चादर, चिमटा सब आपस में बांट लेते हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+