अमिताभ बच्चन को आमिर खान से है ये शिकायत, एक्टर ने हाजिर जवाबी से कुछ ऐसे जीता बिग-बी का दिल

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन का नया प्रोमो सामने आया है। शो के दौरान बिग बी ने आमिर खान पर तंज कसा।

मुंबई, 1 अगस्त: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति का फैंस हमेशा से बेसब्री से इंतजार करते हैं। लंबे समय से चल रहा ये शो का अब 14वां सीजन आने वाला है। जिसका प्रीमियर 7 अगस्त को होगा। इस शो के पहले एपिसोड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान हॉट सीट पर बैठेंगे। नए सीजन के पहले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।

aamir khan

आमिर खान ने किया ट्विटर इस्तेमाल करने से इंकार
इस वीडियो में आमिर खान और अमिताभ बच्चन एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो आमिर खान ने ट्विटर इस्तेमाल करने से साफ इंकार किया। उन्होंने बताया कि, वह सिर्फ अपने सहयोगियों के फिल्म प्रमोशन के लिए ही ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही आमिर खान ने यह भी कहा कि, मुझे नहीं मालूम कि आखिर ट्विटर कैसे यूज किया जाता है।

अमिताभ बच्चन ने कसा तंज
अब आमिर खान की इसी बात पर अमिताभ बच्चन उन पर तंज कसते हुए नजर आए। वीडियो में बिग बी कह रहे हैं कि, "आपने ट्विटर पर इतनी सारी फिल्मों का प्रचार किया है, क्या आप केबीसी का प्रमोशन नहीं कर सकते?" इस पर आमित खान पहले चुप हो जाते हैं और फिर वह जवाब देते हुए कहते हैं कि, "केबीसी को किसी भी तरह के प्रमोशन की जरूरत नहीं है"। आपको बता दें कि इस वीडियो सोनी टीवी ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन पर लिखा, 'आमिर खान जी का प्यार ही हमारे लिए प्रचार है'।

इस दिन आएगा पहल एपिसोड
घर-घर अमिताभ बच्चन के इस शो के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। जब भी इस शो का नया सीजन आता है तो हर घर में इसको देखा जाता है। शायद फैंस के इसी प्यार के कारण अब अमिताभ बच्चन इसका 14वां सीजन लेकर आ रहे हैं। 7 अगस्त से शुरू होने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि, ये शो फैंस को कितना पसंद आने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+