अमिताभ बच्चन के साथ क्यों नहीं दिखते भाई अजिताभ? रिश्ते में आईं दूरियां? क्या बोफोर्स घोटाले का है कोई हाथ?

Amitabh Bachchan Brother Ajitabh: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी के पॉपुलर क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 17 को होस्ट करने में व्यस्त हैं। हालांकि आने वाले दिनों में वह कुछ बड़ी बजट की फिल्मों में भी नजर आएंगे।

82 साल के अमिताभ बच्चन ने बताया अपना हाल
आपको बता दें कि 82 साल के अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग में बताया था कि अब बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें कई काम करने में परेशानियां होने लगी हैं। यहां तक कि वह अब अपने कपड़े पहनने में ही उलझन महसूस करने लगे हैं।

Amitabh Bachchan

कहां हैं अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ?

-अमिताभ बच्चन अक्सर अपने परिवार और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई तरह की बातें शेयर करते हैं लेकिन उन्हें अपने छोटे भाई अजिताभ बच्चन की चर्चा करते हुए कम देखा गया है।

-दरअसल जब भी बच्चन परिवार का जिक्र होता है, तो ज्यादातर बातें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक, श्वेता और ऐश्वर्या राय तक ही सीमित रहती हैं। खुद बिग बी भी अक्सर अपने इन्हीं नजदीकी लोगों या फिर माता-पिता को याद करते नजर आते हैं। लेकिन उनके छोटे भाई अजिताभ बच्चन का नाम शायद ही कभी सुर्खियों में आता है।

-दिलचस्प बात ये है कि अमिताभ बच्चन के करियर को दिशा देने में अजिताभ बच्चन की बड़ी भूमिका रही है। दोनों बचपन से ही एक-दूसरे के राजदार थे, लेकिन आज उनके बीच एक दूरी नजर आती है। आखिर इसकी वजह क्या है?

अमिताभ बच्चन के करियर के पीछे अजिताभ का हाथ

-अजिताभ बच्चन एक्टर अमिताभ बच्चन से 5 साल छोटे हैं। एक समय पर अजिताभ बच्चन बिग बी के फिल्म मैनेजर के तौर पर काम करते थे। जब अमिताभ बच्चन कोलकाता में 9 से 5 की नौकरी कर रहे थे, तब अजिताभ ने ही उन्हें फिल्मों की ओर कदम बढ़ाने की सलाह दी थी।

-इतना ही नहीं, अजिताभ बच्चन ने खुद अपने बड़े भाई अमिताभ बच्चन की तस्वीर खींचकर एक कॉन्टेस्ट में भेज दी थी। यहीं से अमिताभ बच्चन के ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री करने की शुरुआत हुई थी। इसके बाद तो बिग बी इस इंडस्ट्री के शहंशाह बन गए।

-अमिताभ बच्चन और अजिताभ बच्चन के बीच बचपन से गहरा रिश्ता रहा है। दोनों हर राज एक-दूसरे से शेयर करते थे। अजिताभ बच्चन ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि भले ही उम्र का फासला था, लेकिन फिर भी दोनों अच्छे दोस्त थे और स्कूल में एक-दूसरे का ध्यान रखते थे।

-पढ़ाई के बाद दोनों भाई कोलकाता पहुंचे और नौकरी की तलाश करने लगे थे। इसके बाद अमिताभ बच्चन, फिल्मों में हीरो बनने के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए, जबकि अजिताभ बच्चन लंदन जाकर बस गए। इसके बावजूद दोनों भाइयों के बीच लंबे समय तक नजदीकियां बनी रही थीं।

अमिताभ बच्चन ने कराई थी भाई की शादी

अमिताभ बच्चन ने ही अपने दोस्त रमोला से भाई अजिताभ बच्चन की शादी करवाई थी। आपको बता दें कि रमोला एक्टर अमिताभ बच्चन को राखी बांधती थीं और उन्हें काफी पहले से जानती थीं। शादी के बाद रमोला और अजिताभ बच्चन लंदन में सेटल हो गए। हालांकि, उनका संपर्क भाई अमिताभ बच्चन और भाभी जया से बना रहा है।

बोफोर्स घोटाले ने बदले थे रिश्तों के समीकरण

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 1986 से 1989 के बीच हुए बोफोर्स घोटाले ने बच्चन परिवार के रिश्तों पर भी असर डाला था। इस केस में अमिताभ बच्चन का नाम घसीटा गया था और छोटे भाई अजिताभ बच्चन की कंपनी पर भी जांच की गाज गिरी थी। इस मामले के बाद से ही दोनों भाइयों की इमेज प्रभावित हुई और रिश्तों में खटास आ गई।

-कहा जाता है कि जब अजिताभ बच्चन और उनकी पत्नी रमोला लंदन से भारत आते हैं तो वह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर न रुककर अपने अपार्टमेंट में ठहरते हैं। वहीं अजिताभ बच्चन ने खुद स्वीकार किया था कि पिता हरिवंश राय बच्चन के निधन के बाद भाइयों के बीच की खाई और गहरी हो गई थी।

-साल 2005 में द टेलीग्राफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अजिताभ बच्चन ने कहा था- बाबूजी की मौजूदगी तक हम दोनों भाई साथ रहने की कोशिश करते थे, लेकिन उनके जाने के बाद मतभेद खुलकर सामने आने लगे।

राजनीति और नए दोस्तों से आई दरार?

-अजिताभ बच्चन से जब पूछा गया था कि क्या अमिताभ बच्चन के नए राजनीतिक दोस्तों की वजह से भाइयों के बीच दूरी आई है, तो उन्होंने कोई साफ जवाब नहीं दिया था। हालांकि इतना जरूर कहा था कि जैसे-जैसे अमिताभ बच्चन राजनीति से जुड़े लोगों के करीब आए, रिश्ते बदलने लगे थे। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर कभी लगा, तो इस बारे में विस्तार से लिखा जाएगा।

-वहीं जब अजिताभ बच्चन से पूछा गया कि क्या दोनों भाइयों के बीच सुलह की कोई गुंजाइश है, तो उन्होंने कहा था- दुनिया छोटी है और जिंदगी भी छोटी है। कुछ भी संभव है। देखते हैं आगे क्या होता है।

-आपको बता दें कि आज भले ही अमिताभ और अजिताभ बच्चन साथ ज्यादा न दिखते हों, लेकिन दोनों के रिश्तों का ये सफर बताता है कि परिवार और शोहरत के बीच आई छोटी-सी दूरी भी कितनी गहरी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+