Amitabh-Rekha Love Story: अमिताभ बच्चन से बेइंतहां इश्क करती थीं रेखा, खुलेआम किया था इजहार

Amitabh-Rekha Love Story: शायद ही कोई होगा जो अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी से वाकिफ नहीं होगा। अपने जमाने में दोनों के इश्क के खूब चर्चे थे। रेखा अमिताभ से दिलो जान से प्यार करती थी और इस बात का इजहार वे कई दफा कर चुकी हैं। हालांकि अमिताभ ने कभी इस रिश्ते पर खुलेतौर से बात नहीं की। ऐसे में चलिये बात करते हैं, रेखा के उस हैरत भरे जवाब की, जो उन्होंने अमिताभ संग रिश्ते के सवाल में दिया था।

रेखा ने दिया ये जवाब
सिमी ग्रेवाल संग एक इंटरव्यू में रेखा ने अपने और अमिताभ के रिश्ते के बारे में बात की। रेखा से सिमी ने पूछा कि क्या आप अमिताभ बच्चन से प्यार करती हैं? तो रेखा ने कहा कि बिल्कुल, ये बहुत ही बेवकूफी वाला सवाल है। मुझे अभी तक एक ऐसा भी पुरुष महिला या फिर बच्चा नहीं मिला है, जो उन्हें पसंद नहीं करता। मैं इससे कैसे मना कर सकती हूं।

Amitabh Bachchan Birthday

जया बच्चन संग कैसा है रिश्ता?
इस इंटरव्यू में रेखा ने कहा कि मेरा उनके साथ कोई भी पर्सनल रिश्ता नहीं था। एक एक्टर के तौर पर हमारा रिश्ता था। तमाम अटकलों में कोई भी सच्चाई नहीं है। हां ये बात सच है कि मैं उनसे प्यार करती हूं मगर मैं इस प्यार को डिफाइन नहीं कर सकती कि ये किस तरह का प्यार है।

वहीं एक्ट्रेस ने जया बच्चन संग अपने रिश्ते के बारे में कहा कि मेरी उनसे कोई भी अनबन नहीं हुई वो एक समझदार महिला हैं। वो मेरी दीदी भाई हैं। चाहे कुछ भी हो, हमारा ये रिश्ता कोई नहीं छीन सकता।

बताते चलें कि अमिताभ के अलावा रेखा के इश्क के चर्चे अन्य लोगों के साथ भी रहे। अक्षय कुमार संग भी उनके इश्क के चर्चे हुए। हालांकि, रेखा का प्यार हमेशा से ही अमिताभ को ही समझा जाता रहा है। मगर एक समय ऐसा भी आया कि एक्ट्रेस ने इन सब बातों पर विराम लगाकर अपना घर बसाने का फैसला लिया। इसके बाद उन्होंने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। मगर दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं टिक सका। शादी के मात्र 6 महीने बाद ही मुकेश ने मौत को गले लगा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+