Amitabh Bachchan: कोमा में चले गए थे अमिताभ बच्चन, जया बच्चन ने हाथ में ली हनुमान चालीसा और किया था ऐसा काम
Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। काफी लंबे समय से उन्होंने इस बॉलीवुड में अपना योगदान दिया है। लोग न सिर्फ उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हैं बल्कि उनके व्यवहार की भी जमकर तारीफ की जाती है। दूसरी तरफ बिग बी और जया बच्चन को बॉलीवुड इंडस्ट्री का पावर कपल माना जाता है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के रिश्ते की मजबूती आज भी साफ दिखाई देती है। उनके रिश्ते में कई समस्याएं आईं लेकिन दोनों ने एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा। आपको बता दें कि फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। ऐसे में उनकी पत्नी जया बच्चन बहुत ही घबरा गई थीं लेकिन वह अपने पति के साथ खड़ी थीं।
'अमिताभ बच्चन को सिर्फ भगवान ही बचा सकते हैं'
उस हादसे के बाद डॉक्टरों ने जया बच्चन से कह दिया था कि अब उनके पति अमिताभ बच्चन को सिर्फ भगवान ही बचा सकते हैं। ऐसे में जया बच्चन हाथ में हनुमान चालीसा लेकर ईश्वर से प्रार्थना करने लगी थीं। वह काफी घबरा गई थीं लेकिन मन में विश्वास जगाए रखा था। अमिताभ बच्चन को उनके एक्टिंग करियर के दौरान कई चोटें लगीं, लेकिन फिल्म 'कुली' के सेट पर उन्हें सबसे गंभीर चोट लगी थी जिसके बाद वह मौत के मुंह से लौटकर आए थे।

अमिताभ बच्चन को लगी थी गंभीर चोट
आपको बता दें कि एक्टर पुनीत इस्सर के एक जोरदार घूंसे की वजह से अमिताभ बच्चन को डॉक्टरों ने क्लिनिकली डेड घोषित कर दिया था। वह कई दिनों तक अस्पताल में थे और अच्छी ट्रीटमेंट के बाद भी उनके हेल्थ में कोई सुधार नहीं हो रहा था। अपनी शादीशुदा जिंदगी के उस भयानक दिन को याद करते हुए जया बच्चन आज भी डर जाती हैं। कहते हैं कि अमिताभ बच्चन चोट लगने की वजह से कोमा में चले गए थे।
एक्शन सीन के दौरान आंतों में लग गई थी चोट
जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अमिताभ बच्चन को बचाने के लिए डॉक्टरों ने उनसे भागवान से प्रार्थना करने के लिए कहा था क्योंकि उस समय इलाज से बिग बी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। सिमी गरेवाल को दिए इंटरव्यू में जया बच्चन ने बताया था कि बंगलुरु यूनिवर्सिटी में फिल्म 'कुली' की शूटिंग चल रही थी। बिग बी को एक एक्शन सीन शूट करना था। शूटिंग के दौरान ही गलती से पुनीत इस्सर का एक घूंसा अमिताभ को इतनी तेज लगा कि उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग होने लगी थी। बिग बी को तुरंत एक अस्पताल ले जाया गया था।
अमिताभ बच्चन कोमा में चले गए थे
वहीं इसी इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि वह इस हादसे के चलते कोमा में चले गए थे। बिग बी ने कहा था- सेट पर हुए हादसे में मेरी आंत फट गई थी और फिर इमरजेंसी सर्जरी की गई। मुझे 5 दिन बाद बंगलुरु से मुंबई शिफ्ट किया गया था। मेरे टांके टूट गए थे और ऐसे में मेरी एक और सर्जरी करनी पड़ी थी। मैं करीब 14 घंटों तक एनेस्थीसिया से बाहर नहीं आ पाया था। तभी उन्हें लगा कि सब कुछ खत्म हो गया है क्योंकि मेरी पल्स नहीं चल रही थी। मेरा बीपी एकदम लो हो गया था।
जया बच्चन ने हाथ में ले रखी थी हनुमान चालीसा
वहीं जया बच्चन ने इंटरव्यू में बताया था- जब मैं अस्पताल पहुंची तो मेरे देवर ने मुझसे कहा था कि वो लोग मुझे ढूंढ रहे थे। मैंने देवर से कहा कि मैं बच्चों को देखने के लिए घर गई थी। फिर वह मुझे आईसीयू के सामने ले गए और मुझे साहस दिखाने के लिए कहा। जया बच्चन ने आगे कहा- मेरे हाथ में हनुमान चालीसा थी। मैं बहुत घबरा रही थी। मेरा मन विश्वास से भरा हुआ था लेकिन कुछ भी समझ नहींआ रहा था।
डॉक्टर्स अमिताभ के दिल को पंप कर रहे थे
जया बच्चन ने कहा- डॉक्टर दस्तूर जो अमिताभ बच्चन का इलाज कर रहे थे ने मुझसे कहा था, अब सिर्फ आपकी प्रार्थना ही है जो उनकी मदद कर सकती है। जया बच्चन ने कहा- मुझमे हनुमान चालीसा पढ़ने तक की हिम्मत नहीं हो रही थी, पर मेरे मन में पूरा विश्वास था। मैं शीशे से देख रही थी कि डॉक्टर्स अमिताभ के दिल को पंप कर रहे थे। वह उन्हें इंजेक्शन दे रहे थे और जब उन्होंने हार मान ली, तो मैंने उनके पैर के अंगूठे को हिलते हुए देखा और मैंने जोर से चिल्लाकर कहा था कि उन्होंने हरकत की। अचानक ही उनमें नई जान आ गई थी और सब खुश हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications