KBC 14 : अभिषेक बच्चन ने ऐसा क्या किया कि पापा अमिताभ बच्चन की आंखों से आंसू छलक गए
KBC 14: अभिषेक बच्चन ने ऐसा क्या किया कि पापा अमिताभ बच्चन की आंखों से आंसू छलक गए
kbc 14 Amitabh Bachchan: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले क्विज शो की जान होस्ट अमिताभ बच्चन हैं। अमिताभ बच्चन की बदौलत ये शो घर-घर में पॉपुरल हुआ और इससे देश ही नहीं विदेश के दर्शक भी भावुक रूप से जुड़े हुए हैं। वहीं अब सोनी टीवी ने अपने आने वाले एक विशेष एपिसोड का प्रोमो जारी किया है जिसमें बिग बी के सुपुत्र अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं। प्रोमो वीडियो में ये भी नजर आ रहा है कि अमिताभ बच्चन भावुक हो जाते हैं और उनकी आंख भी नम हो जाती है। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ जिससे अमिताभ बच्चन की आंखे भर आई ?

शो मेकर्स सरप्राइज प्लान किया है
अमिताभ बच्चन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं वो आए दिन शो पर भी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं जिसमें वो अपने बेटे अभिषेक बच्चन , बेटी श्वेता बच्चन, पत्नी जया बच्चन और पोते पोतियों के बारे में बात करते रहते हैं। वहीं अब अमिताभ बच्चन के जन्मदिवस को खास बनाने के लिए शो मेकर्स सरप्राइज प्लान किया है।

पापा अमिताभ को सरप्राइज करने पहुंचे अभिषेक
सोनी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें केबीसी के शो में अचानक अभिषेक बच्चन ने पहुंचकर पिता अमिताभ बच्चन को सरप्राइज करते नजर आ रहे हैं। ये शो 11 अक्टूबर यानी अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिवस पर टेलीकॉस्ट होगा।

अमिताभ बच्चन अभिषेक को देखकर हो जाते हैं अचंभित
अमिताभ बच्चन शो को होस्ट कर रहे है तो अचानक हूटर बज जाता है जिसे सुनकर अमिताभ बोलते हैं 'बड़ी जल्दी खत्म कर दिया खेल को। उतने में बैकग्राउंड में आवाज आती है 'कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है' ये अमिताभ का डॉयलाग उनके बेटे अभिषेक की आवाज में सुनाई देता है तभी अभिषेक बच्चन स्टेज पर पहुंचकर उन्हें सरप्राइज देते हैं।

अमिताभ बच्चन की आंखों में छलक आया आंसू
बेटे के आने पर अमिताभ बच्चन उन्हें गले से लगा कर लिपट जाते हैं और वो इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखों में आंसू छलक आता है। सोनी टीवी ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'केबीसी के मंच कुछ ऐसे पल आए जो आंसू पोछते हैं सबके उन अमिताभ बच्चन जी के ही आंखों से आंसू छलक गए।
शादी के 4 महीने बाद जुड़वा बेटों के जन्म को लेकर फंसे नयनतारा-विग्नेश, जांच कराएगी सरकार












Click it and Unblock the Notifications