शादी के 4 महीने बाद जुड़वा बेटों के जन्म को लेकर फंसे नयनतारा-विग्नेश, जांच कराएगी सरकार
शादी के 4 महीने बाद जुड़वा बेटों के जन्म को लेकर फंसे नयनतारा-विग्नेश, जांच कराएगी सरकार
Nayantara and Vignesh Shivan: साउथ फिल्म एक्ट्रेस नयनतारा और एक्टर विग्नेश शिवन ने शादी के चार महीनें बाद रविवार को जुड़वा बेटे होने की खुशखबरी अपने फैंस को दी। उन्होंने बच्चों के पैरों की फोटो शेयर करते हुए अपने मां बाप बनने की खुशी बांटी। जिसके बाद जहां लोग उन्हें बधाई दे रहे थे वहीं अब उनको ये खुशखबरी सार्वजनिक करना भारी पड़ रहा है। बच्चों के जन्म की जानकारी देकर अब वो विवादों में घिर चुके है। सरकार उनसे स्पष्ठीकरण मांगेगी साथ ही जांच करवाने का फैसला करवाया है।

शादी के चार महीने बाद बेटों के जन्म को लेकर उठ रहे ये सवाल
तमिल फिल्मों के पावर कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन दोनों के अनुसार उनके दोनों जुड़वा बच्चे सरोगेसी के जरिए हुए हैं। शादी के चार महीने बाद सेरोगेसी के जरिए बेटों के जन्म को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्होंने भारतीय सरोगेसी कानूनों द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का का पालन किया है?

रविवार को एक्ट्रेस और एक्टर ने फोटो शेयर कर खुशी शेयर की थी
रविवार को विग्नेश ने नयनतारा ने अपने बेटों के पैर चूमती हुई फोटो शेयर की थी और लिखा था नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हमें ट्विन बेबी बॉयज का आशीर्वाद मिला है।

तमिलनाडु सरकार इस मामले की जांच करवाएंगे
सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने इससे संबंधित पूछे गए सवाल में कहा कि इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा सरोगेसी पर ही बहुत बहस होती है, कानून व्यक्ति को सरोगेसी की अनुमति परिवार की मंजूरी के साथ देता है यदि वे 21 वर्ष से अधिक और 36 वर्ष से कम आयु के हैं।

कॉर्मशियल सरोगेसी पर प्रतिबंध लग चुका है
मंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच करने के लिए चिकित्सा सेवा निदेशालय को निर्देश देंगे। भारत में कॉर्मशियल सरोगेसी पर प्रतिबंध लग चुका है। निमय है कि सरोगेट को कम से कम एक बार शादी करनी चाहिए और उसका अपना बच्चा होना चाहिए।

जानें नया सेरोगेसी नियम क्या है
लेटेस्ट सेरोगेसी विनियमन विधेयक के अनुसार 25 जनवरी, 2022 के बाद से कार्मशियल सेरोगोसी पर प्रतिबंध है यानी पहले की तरह रुपये के लेन देने के साथ सेरोगेसी नहीं हो सकती। केवल परोपकार के तहत सरोगेसी होगी, जिसमें मेडिकल खर्च और सरोगेट के बीमा कवर को छोड़कर कोई अन्य शुल्क नहीं होगा। खर्च इच्छुक माता-पिता यानी जो सेरोगेसी के बाद बेबी को पालेंगे वो ये सारे खर्च वहन करेंगे।

नयनतारा और विग्नेश ने सात साल अफेयर के बाद की है शादी
बता दें नयनतारा और विग्नेश ने सात साल अफेयर करने के बाद इस साल ही जून में शादी कर ली। उनकी शाही अंदाज में लक्जरी रिसॉर्ट महाबलीपुरम में शादी हुई, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के अलावा साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत, कार्थी, एटली, विजय सेतुपति और मणिरत्नम भी शरीक हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications