ऐश्वर्या राय के गृहप्रवेश पर भड़क गए थे अमिताभ बच्चन, सरेआम किया था ऐसा काम, जया बच्चन ने खोल दी पोल
Aishwarya Rai and Amitabh Bachchan: पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है बच्चन परिवार और उनकी बहू ऐश्वर्या राय के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं है। सब कुछ अटकलों पर ही आधारित है।
जया बच्चन ने किया बड़ा खुलासा
वहीं एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन इन दिनों अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो में बच्चन परिवार को लेकर कई सारे खुलासे करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने इस शो में बहू ऐश्वर्या राय के गृह प्रवेश का एक किस्सा सुनाया जिसने सबको हैरान कर दिया है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी
जया बच्चन ने बताया कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी एकदम निजी रखी गई थी। इस शादी में परिवार वालों, रिश्तेदारों और कुछ करीबी दोस्तों के अलावा किसी को इनवाइट नहीं किया गया था। मीडिया और पैपराजी के लिए तो खासतौर पर पाबंदी थी। मीडिया को शादी में बिल्कुल एंट्री नहीं दी गई थी जिससे वो लोग भड़क गए थे।
अमिताभ बच्चन के घर पर हुआ था पथराव
जया बच्चन ने बताया कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में अमिताभ बच्चन ने मीडिया और पैपराजी के लिए अलग से व्यवस्था की थी लेकिन वो उन लोगों को पसंद नहीं आई थी और ऐसे में घर पर पथराव किया गया था। मीडिया वाले नाराज हो गए थे।
बहू ऐश्वर्या राय का गृह प्रवेश
शो में जया बच्चन ने बताया- नई बहू ऐश्वर्या राय को गृह प्रवेश के लिए लाया जा रहा था। ऐश्वर्या जिस कार में थीं उसे खुद ससुर अमिताभ बच्चन ड्राइव कर रहे थे। फोटोग्राफर्स के लिए अलग जगह बनाई गई थी लेकिन वो लोग इस से खुश नहीं थे। तभी एक फोटोग्राफर कार की बोनेट पर कूद गया ताकि दुल्हन के रूप में ऐश्वर्या राय की तस्वीर ली जा सके। उस चक्कर में वह मरते-मरते बचा।
पैपराजी पर भड़क गए थे अमिताभ बच्चन
जया बच्चन ने बताया- ये सब देखकर अमिताभ बच्चन काफी भड़क गए थे। ऐसे में उन्होंने फोटोग्राफर्स पर अपना गुस्सा उतार दिया था। इसके बाद सिक्योरिटी ने सभी फोटोग्राफर्स को वहां से हटाया था। इसके बाद हालात और बिगड़ गए थे। पैपराजी अमिताभ बच्चन से गुस्सा हो गए थे। बिग बी के घर के बाहर मौर्चा निकाल दिया गया था और घर पर पथराव भी हुआ था।
जया बच्चन ने कहा- आपको इसका हक किसने दिया?
पॉडकास्ट में ये किस्सा सुनाने के बाद खुद जया बच्चन भी कहने लगीं कि आपको किसने हक दिया है ये सब करने का। अगर उस फोटोग्राफर को कुछ हो जाता तो क्या होता? अगर वो शख्स मर जाता तो लोग क्या कहते? पैपराजी अक्सर ऐसा ही करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications