अमिताभ बच्चन-जया की शादी का कार्ड हुआ वायरल, 51 साल पुराने कार्ड में क्या है खास?
Amitabh Bachchan Jaya Bachchan Wedding card: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को इंडस्ट्री का सबसे पावर कपल माना जाता है। आज भी दोनों को जब साथ में देखा जाता है तो ऐसा लगता है मानो उनकी शादी कल ही हुई हो। कपल की बॉन्डिंग काफी शानदार है और सालों से दोनों ने अपने रिश्ते को जिस तरह से संजोए रखा है, ये हर किसी के लिए मिसाल है। दोनों के इसी रिश्ते से जुड़ी खास चीज यानी शादी का कार्ड वायरल हो रहा है, जो पूरे 51 साल पुराना है।
बताते चलें कि हाल ही में आमिर खान ने अमिताभ बच्चन को उन्हीं की शादी का कार्ड गिफ्ट किया है। इस कार्ड को कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 16 में दिया गया है। एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि अमिताभ बच्चन को ये स्पेशल गिफ्ट दिया गया है। इस कार्ड में क्या खास है, चलिये जानते हैं...आमिर खान ने अमिताभ को ये कार्ड बतौर बर्थडे गिफ्ट दिया है।

बताते चलें कि ये शादी का कार्ड साल 1973 का है। यानी कि 50 साल से भी ज्यादा पुराना। जैसे ही अमिताभ बच्चन को ये कार्ड मिला, वे काफी इमोशनल होते हुए दिखे। इस कार्ड में एक्टर के पिता हरिवंश राय बच्चन का खास मैसेज भी लिखा हुआ था।
इस मैसेज में लिखा हुआ था कि हमारे बेटे अमिताभ बच्चन और जया, श्रीमता और श्री तरुण कुमार भादुड़ी की बेटी की शादी की शादी रविवार, 3 जून, 1973 को बॉम्बे में हुई थी। आपका आशीर्वाद अपेक्षित है।
बताते चलें कि कार्ड में एक सुंदर चौपाई भी लिखी हुई है। इसमें लिखा है कि जब ते राम ब्याही घर आए, नित नव मंगल मोध बढ़ाए। इस चौपाई का मतलब है कि जब से भगवान राम का विवाह देवी सीता से हुआ है, तब से अयोध्या में खुशियां ही खुशियां हैं।
जब अमिताभ बच्चन को आमिर खान ने ये कार्ड दिया, तो वे काफी इमोशनल हो गए। इमोशनल होते हुए अमिताभ ने कहा कि आपका नंबर 1 फैन होने का सबूत आपको दे रहा हूं। मैं हमेशा ही आपका सबसे बड़ा फैन रहूंगा।
बताते चलें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी साल 1973 में हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं, अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन। बॉलीवुड के इस कपल के तीन पोते-पोतियां और बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन हैं।












Click it and Unblock the Notifications