'परिवार में सबकुछ ठीक नहीं', बर्थडे पार्टी से गायब Govinda, डैडी के बगैर यशवर्धन ने काटा केक, टेंशन में फैंस!

Govinda Son Yashvardhan birthday: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा पत्नी सुनीता आहूजा संग तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अब उनकी गैरमौजूदगी ने उनको एक बार फिर चर्चाओं में ला दिया। गोविंदा फिर एक बार अपनी फैमिली को लेकर सुर्खियों में हैं। क्योंकि उनके बेटे यशवर्धन ने अपने जन्मदिन पर पिता के बगैर केक काटा।

1 मार्च को गोविंदा के बेटे यशवर्धन अहूजा ने अपना 28वां जन्मदिन मनाया। इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें यशवर्धन अपनी मां सुनीता और बहन टीना के साथ पार्टी एंजॉय करते नजर आए। लेकिन इस वीडियो में गोविंदा की गैरमौजूदगी ने फैंस को चौंका दिया।

Govinda

Govinda: क्या वाकई अलग हो रहे हैं गोविंदा और सुनीता?

कुछ समय पहले खबर आई थी कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच अनबन चल रही है और दोनों तलाक लेने की सोच रहे हैं। हालांकि, यह खबर 6 महीने पुरानी बताई जा रही है और इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अब अपने बेटे की बर्थ-डे पार्टी में ना आना सवाल खड़ा कर रहा है।

फैंस ने पूछा - बेटे के बर्थडे पर कहां हैं गोविंदा?

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। कुछ लोगों ने कहा कि "क्या परिवार में सबकुछ ठीक नहीं है?" तो कुछ ने अनुमान लगाया कि गोविंदा शायद अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होंगे। लेकिन उनकी गैरमौजदूगी ने एक बार फिर पारिवारिक दरार की अटकलों को हवा दे दी।

यशवर्धन जल्द करेंगे बॉलीवुड डेब्यू

गोविंदा के बेटे यशवर्धन अहूजा जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। वह डायरेक्टर साई राजेश की रोमांटिक फिल्म से डेब्यू करेंगे। यशवर्धन लंबे समय से फिल्मों में आने की तैयारी कर रहे हैं और उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+