रेडियो की आवाज रहे अमीन सयानी का हुआ निधन, PM मोदी ने जताया दु:ख

रेडियो की आवाज रहे अमीन सयानी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से अमीन सयानी इस दुनिया में नहीं रहे। अमीन के बेटे राजिल ने उनके निधन की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि कल रात अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें रात में ही हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उनका निधन हो गया है।

Ameen Sayani

राजिल ने कहा, 'वे अस्पताल में थे और कल रात उनका निधन हो गया, हम जल्द ही अंतिम संस्कार पर एक बयान जारी करेंगे।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अमीन सयानी के निधन पर शोक जताया है। पीएम ने कहा कि एयरवेव्स पर श्री अमीन सयानी जी की सुनहरी आवाज़ में एक आकर्षण और गर्मजोशी थी जिसने उन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों का प्रिय बना दिया। अपने काम के जरिये उन्होंने भारतीय प्रसारण में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, प्रशंसकों और सभी रेडियो प्रेमियों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अमीन सयानी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

बताते चलें कि 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन सयानी एक बहुभाषी परिवार से थे। उन्होंने अपना करियर एक अंग्रेजी प्रसारक के रूप में शुरू किया लेकिन आजादी के बाद उन्होंने हिंदी की ओर रुख किया।

इससे एक दिन पहले ही टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था।

सयानी दिसंबर 1952 में प्रसारित एक अभूतपूर्व शो 'गीतमाला' से मशहूर हुए। चार्ट-टॉपिंग हिट्स वाला यह कार्यक्रम दक्षिण एशिया में एक सांस्कृतिक घटना बन गया। इसकी अद्वितीय सफलता के कारण इसका प्रसारण लंबे समय तक चला, जो 1952 से 1994 तक चला, इसके बाद 2000-2001 और 2001-2003 में इसके नाम में मामूली बदलाव के साथ फिर शुरू हुआ।

'गीतमाला' के साथ अमीन भारत के पहले होस्ट बन गए, जिन्होंने उभरते संगीत परिदृश्य के बारे में अपनी गहरी समझ को प्रदर्शित करते हुए एक संपूर्ण शो को क्यूरेट किया और पेश भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+