Ambani Family Wedding: अंबानी फैमिली कि फिल्मी लव स्टोरी, फिल्म हम साथ-साथ हैं कि तरह परिवार हुआ पूरा...

Ambani Family Love Story: एशिया महाद्वीप के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को कौन नहीं जानता है, पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल वो हमेशा सुर्खियों में रहे है। आज हम बात करेंगे अंबानी फैमिली के शादी और उनके खर्चों के बारे में..
मिडिया रिपोटस के मुताबिक मुकेश व नीता अंबानी की शादी कोई फिल्मों के स्क्रिप्ट से कम नहीं था।
ये कुछ ऐसा था मानो अरेंज मैरिज को लव मैरिज के जैसा पूरा किया गया हो।
तो चलिए आज हम इन अमीर और खूबसूरत जोड़ी के बच्चो की शादी के बारे में चर्चा करते है।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल :- रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी 12 दिसंबर 2018 को पीरामल इंडस्ट्रीज के आनंद पीरामल (Anand Piramal) के साथ हुई थी। अंबानी फैमिली के इस शादी में दुनिया भर के मशहूर लोगों को निमंत्रण दिया गया था। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी इस शादी में नज़र आये थे। आपको बता दें कि ईशा अंबानी ने अपनी शादी में लाखों का नही बाल्कि 90 करोड़ का लहंगा पहनी हुई थी। ईशा अंबानी के वेडिंग आउटफिट की सबसे खास बात ये थी की इसमें नीता अंबानी की 35 साल पुरानी विरासत साड़ी को भी शामिल किया गया था। ईशा की शादी में 700cr खर्च किये गये थें। दुनिया की नजर में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी बिज़नेस रिलेशनशीप के चलते हुयी थी। लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं कि इनकी शादी अरेंज्ड नही बाल्कि लाव मैंरिज थी।

आकाश अंबानी और श्लोका महेता :- आकाश अंबानी ने अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता के साथ 9 मार्च, 2019 को मुंबई में रॉयल सेरेमनी में शादी की थी। श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसेल और मोना मेहता की बेटी हैं।आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में हॉलीवुड सिंगर्स मुख्य आकर्षण थे। इस शादी में कोल्डप्ले-चेनस्मोकर्स और क्रिस मार्टिन की परफॉरमेंस ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी थी। वहीं शादी में आधे से ज्यादा बॉलीवुड शामिल हुआ था। जिनके बीच देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों का जमावड़ा भी देखने को मिला था। सूत्रों की मानें तो इस शादी में श्लोका ने करीब 10 करोड़ के गहने पहने थे. साथ ही उनके लहंगे की कीमत 5 करोड़ रुपए थी. श्लोका के संगीत वाले लहंगे पर इनकी लव स्टोरी लिखी हुई थी। श्लोका के लहंगे पर उस जगह का नाम लिखा था, जहां आकाश ने उन्हें प्रपोज किया था।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट :- देश के सबसे बड़े व्यापारी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनका प्री-वेडिंग समारोह गुजरात के जामनगर में 1 से 3 मार्च तक आयोजित हो रहा है। इस सेलिब्रेशन में कई बड़ी हस्तियों के साथ-साथ बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स शामिल हो रहे हैं। इवांका ट्रंप, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग मिर्कोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक जैसे वैश्विक हस्तियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाए है।
12 जुलाई, 2024 को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करेंगे । दुनिया की नजर में राधिका अनंत से पैसे के लिए शादी कर रही है, लेकिन ऐसा नही है क्योंकि अनंत खुद कई इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि किस तरह राधिका ने उनका साथ निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+