'चमकीला' की तरह धर्मेंद्र के भाई की भी हुई थी दिनदहाड़े हत्या, आजतक अनसुलझी है ये कहानी, जानें पूरा मामला
Dharmendra Amar Singh Chamkila: दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म अमर सिंह चमकीला 12 अप्रैल 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म को परिणीति चोपड़ा का शानदार कमबैक माना जा रहा है।
फिल्म अमर सिंह चमकीला की कहानी पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला और उनकी अमरजोत कौर के जीवन और उनकी हत्या पर आधारित है। लेकिन क्या आप जानते हैं दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के कजन ब्रदर पंजाबी एक्टर वीरेंद्र सिंह की भी हुई हत्या थी। हालांकि दोनों के मामले कभी भी सुलझ नहीं पाए। आइए जानते हैं कि आखिर उनके साथ क्या हुआ था।

जिस तरह 70 और 80 के दशक में धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के टॉप एक्टर्स में शुमार थे। उसी तरह उनके कजिन वीरेंद्र सिंह पंजाबी फिल्मों में धमाल मचा रहे थे। उस वक्त वह अकेले ऐसे अभिनेता थे जिनका पंजाबी इंडस्ट्री में सिक्का चल रहा था। उन्होंने अपने करियर में जितनी भी फिल्में की वह ज्यादातर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं थी।
वीरेंद्र सिंह अपने करियर की सफलता की ऊंचाइयों पर थे। लेकिन साल 1988 में जब वह फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो सेट पर उनकी हत्या कर दी गई। कहा जाता है कि कुछ आतंकवादियों ने मिलकर उनकी हत्या की थी। उस वक्त इस मामले में पुलिस ने जांच भी की लेकिन इस घटना के पीछे कौन था इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई और अमर सिंह चमकीला की तरह ये मामला भी आजतक अनसुलझा ही है।
बता दें कि, वीरेंद्र सिंह की जिस साल मौत हुई थी उसी साल अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत कौर को भी गोली से मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें अश्लील गाने बनाने को लेकर कई बार धमकी मिली थी लेकिन इसके बावजूद वह पीछे नहीं हटे। उनकी हत्या क्यों हुई और इसके पीछे कौन था ये मामला कभी नहीं सुलझ पाया। फिल्म चमकीला में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा ने बखूबी उनका किरदार निभाया। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications