पुष्पा 2 के हजार करोड़ी बनते ही अल्लू अर्जुन रखेंगे बॉलीवुड में कदम, संजय लीला भंसाली की फिल्म से होगा डेब्यू?

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 बन धूम मचाई हुई है। फिल्म ने भारत में ही करीब 1200 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की आंधी में वरुण धवन की बेबी जॉन भी नहीं बच पाई। पुष्पा 2 की अभी भी हाइप बनी हुई है और जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म की सक्सेस ने अल्लू अर्जुन की मार्केट वैल्यू एक बार फिर बढ़ा दी है।

पुष्पा 2 की सफलता से खबरें ये भी आने लगीं कि अल्लू अब अपने कदम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की तरफ बढ़ा सकते हैं। इस कड़ी में अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो संजय लीला भंसाली से मुलाकात करने उनके ऑफिस जाते हुए नजर आएं। इसके बाद से ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है और खबरों का बाजार भी गर्म हो गया है।

allu arjun

अल्लू को पुष्पा की सफलता के बाद भी हिंदी फिल्मों के ऑफर आए थे। एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने कहा था, एक ऑफर मुझे आया है, जिसमें अभी कुछ भी मजबूत नहीं है। हो सकता है कुछ हो। लेकिन दूसरी (हिंदी) फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए हिम्मत चाहिए होती है। ये एक रिस्क जैसा होता है। बता दें, अल्लू के अभी हिंदी इंडस्ट्री में काम करना थोड़ा मुश्किल है। इसकी वजह भी पुष्पा 2 ही है। क्योंकि हिंदी पट्टी में इसकी कमाई थोड़ी कम हुई है। इसे साउथ स्टेट्स में ही अधिक पसंद किया गया है और वहीं फिल्म ने पैसा बनाया है।

खबरें ये भी हैं कि ऑथर अमीश त्रिपाठी की किताब 'लैजेंड ऑफ सुहेलदेव' पर संजय लीला भंसाली फिल्म बनाना चाहते हैं। ये पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसमें राम चरण के लीड रोल में काम करने की खबरें थी। हालांकि इसपर कोई अपडेट नहीं आया है। वहीं, संजय भी अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+