अल्लू अर्जुन की बात सुन फिर शुरू होगी बॉलीवुड vs साउथ की जंग, बोले- हिंदी फिल्में कभी नहीं करूंगा!

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 अगले महीने 5 तारीख को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। इन दोनों वो अपनी टीम के साथ मिलकर फिल्म को जबरदस्त प्रमोट कर रहे हैं। बीते दिन 29 नवंबर मुंबई में एक प्री-रिलीज इवेंट होस्ट किया था। यहां अल्लू अर्जुन के साथ डायरेक्टर सुकुमार और रश्मिका मंदन्ना भी पहुंची थी। जहां अल्लू ने नेशनल अवॉर्ड और बॉलीवुड की फिल्मों में काम न करने पर बात की।

अल्लू ने इवेंट में कहा, पुष्पा के लिए मुझे नेशनल अवॉर्ड मिला ये बहुत सम्मान की बात है। पुष्पा बनने से पहले ही मैंने सुकुमार सर से कहा था कि मैं चाहता हूं कि मुझे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिले। इस फिल्म को मैं एक अलग लेवल पर ले जाना चाहता हूं। हो सकता है कि नेशनल अवॉर्ड भी हमें मिल जाए। इसे अलग लेवल पर ले जाने के लिए सुकुमार से ने भी वादा किया था। इसके लिए उन्होंने पूरी मेहनत भी की।

Allu Arjun told why he did not work in Hindi film Pushpa 2 pre release event Sukumar Rashmika Mandanna

किसी तेलुगु एक्टर को नहीं मिला था नेशनल अवॉर्ड
अल्लू ने आगे कहा, सुकुमार सर ने मुझसे कहा था कि हमारी फिल्म में आपकी परफॉर्मेंस देख सबको ऐसा लगेगा कि नेशनल अवॉर्ड आपको ही मिलना चाहिए। 69 सालों में किसी भी तेलुगु एक्टर को नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला। इसलिए भी मेरे लिए ये अवॉर्ड बहुत खास है। मेरे दिल में भी वही था। ये सब एक ही आदमी की वजह से हो पाया है। उनका नाम सुकुमार। दोनों ही चेन्नई से हैं और मैंने उन्हें ये भी बताया करता था कि हिंदी फिल्म करना बहुत मुश्किल है। मैं उनसे पूछता था कि आप हिंदी फिल्में क्यों नहीं करते हैं। तब वो मना करते कर दिया करते थे। लेकिन मुझसे भी पूछते थे कि तुम क्यों नहीं करते? मेरा एक ही जवाब होता था कि मैं कभी भी हिंदी फिल्में नहीं करूंगा। क्योंकि उस समय हिंदी फिल्में करना बहुत ज्यादा मुश्किल होता था।

नेशनल अवॉर्ड मिलना बड़ी बात है
अल्लू ने बताया, हिंदी फिल्में उस समय करना बहुत बडी बात होती थी। ऐसा भी हो सकता था कि हम अपने जीवन में एक या दो हिंदी फिल्में ही कर पाते। हिंदी फिल्में करना हमारे लिए बहुत दूर की बात थी। ऐसी सोच से निकलकर आज इस जगह तक पहुंचना मेरे लिए सच में बड़ी बात है। हम दोनों (सुकुमार) को नेशनल अवॉर्ड मिला।

एडवांस बुकिंग हुई शुरू
अल्लू अर्जुन की पु्ष्पा 2 का बज जबरदस्त बनना शुरू हो गया है। 30 नवंबर से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म की टिकट भी महंगे दामों में बिक रही हैं। अब देखना ये है कि फिल्म ओपनिंग डे में इतिहास बना पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+