नेशनल अवॉर्ड लेकर हैदराबाद लौटे अल्लू अर्जुन, फैंस ने किया ऐसा ग्रैंड वेलकम, वीडियो हुआ वायरल
National Film Awards: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 17 अक्टूबर 2023 को उन्हें फिल्म 'पुष्पा' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। अल्लू अर्जन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' में उनकी दमदार एक्टिंग के चलते इस समय उनकी हर जगह तारीफ हो रही है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के आइकॉनिक पुष्पा राज के किरदार की दमदार परफॉर्मेंस को आम लोगों के साथ साथ सेलेब्स ने भी खूब सराहा है। इसी के चलते उन्होंने नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया है।
अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड
गत 17 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दूसरी तरफ उन्हें ये अवॉर्ड लेते देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। अल्लू अर्जुन के नेशनल अवॉर्ड की खुशी के चलते देशभर में मौजूद उनके फैंस जश्न मनाने लगे थे।

हैदराबाद में फैंस ने किया ग्रैंड वेलकम
अल्लू अर्जुन के नेशनल अवॉर्ड की खुशी के जश्न ने एक सेलिब्रेशन का रूप ले लिया था। ऐसे में अवॉर्ड लेकर हैदराबाद लौटे पैन इंडिया स्टार के फैंस ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। सुपरस्टार का ग्रैंड वेलकम ढोल और पटाखों के साथ किया गया। अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए ये मौका किसी फेस्टिवल से कम नहीं था। इस सेलेब्रेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी फिल्म 'पुष्पा 2'
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। दरअसल तेलुगू सिनेमा में उन्होंने ही पहली बार कोई नेशनल अवॉर्ड जीता है। इस समय आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अल्लू अर्जुन को उनकी जीत के लिए बधाई दे रहे हैं। खबर है कि अल्लू अर्जुन अब जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म आगामी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म मेंअल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।
-
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications