पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने किया ऐसा काम, जो शाहरुख, अजय देवगन जैसे बड़े-बड़े हीरो भी नहीं करते
पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने किया ऐसा काम, जो शाहरुख, अजय देवगन जैसे बड़े-बड़े हीरो भी नहीं करते
मुंबई, 19 अप्रैल: पुष्पा: द राइज के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हमेशा से अपने डांस और एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार अल्लू अर्जुन अपने एक किसी खास काम को लेकर चर्चा में हैं। अल्लू अर्जुन ने जो किया है, वो जान आपको ऊनपर गर्व होगा। कुछ साल पहले साउथ एक्ट्रेस, साईं पल्लवी ने फेयरनेस क्रीम को बढ़ावा देने के विचार को खारिज करते हुए, करोड़ो का विज्ञापन ठुकरा दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन के लिए साईं पल्लवी को 2 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा था। इसी क्रम में अब अल्लू अर्जुन ने भी एक ऐसी चीज का विज्ञापन ठुकरा दिया है, जो शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे-जैसे बड़े हीरो भी करते हैं।

अल्लू अर्जुन ने ठुकाराया तंबाकू का विज्ञापन
पिंकविला वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने एक तंबाकू कंपनी के विज्ञापन को ठुकरा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस तंबाकू कंपनी के विज्ञापन के लिए अल्लू अर्जुन को मोटी रकम मिल रही थी लेकिन एक्टर ने इसे करने से साफ-साफ मना कर दिया है।

आखिर क्यों तंबाकू का विज्ञापन करने से मना किया अल्लू अर्जुन ने
अभिनेता अल्लू अर्जुन के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि, ''अल्लू अर्जुन को तंबाकू ब्रांड के विज्ञापन के लिए एक मोटी रकम मिली, लेकिन उन्होंने बिना सोचे-समझे इसे अस्वीकार कर दिया क्योंकि वह व्यक्तिगत रूप से इसका सेवन नहीं करते हैं। अल्लू अर्जुन नहीं चाहते कि उनके प्रशंसक विज्ञापन देखें और उत्पाद का सेवन शुरू करें, जिससे उनको गलत लत लग सकती है।''

'फिल्मों में धूम्रपान करना अल्लू अर्जुन के कंट्रोल में नहीं...'
अभिनेता अल्लू अर्जुन के एक करीबी सूत्र ने ये भी कहा, "फिल्मों में धूम्रपान करना अल्लू अर्जुन नियंत्रण में नहीं है, क्योंकि कहानी और डायरेक्टर की डिमांड पर फिल्मों में काम करना होता है। ऐसे में बड़े पर्दे पर इसको कंट्रोल करना एक्टर के बस में नहीं है।''

नशा के खिलाफ रहे हैं अल्लू अर्जुन
भले ही फिल्मों में धूम्रपान और नशा करते हुए अल्लू अर्जुन को आपने कई बार देखा होगा लेकिन असल जिंदगी में वो धूम्रपान और नशा नहीं करते हैं। अभिनेता को कई बार इस मुद्दे पर बोलते हुए भी देखा गया है। करीबी सूत्र ने बताया कि, ''जब भी संभव हो अभिनेता ने धूम्रपान और नशा के उपभोग के विचार के खिलाफ होने के संदेश को बढ़ाया है।"

फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा ट्रेंड सेट कर रहे हैं अल्लू अर्जुन
भारतीय फिल्म उद्योग में यह बदलाव अच्छे के लिए है। अल्लू अर्जुन ने ऐसा करके फिल्म इंडस्ट्री में एक अच्छा ट्रेंड सेट करने की कोशिश की है। हालांकि अभी भी भारतीय फिल्म उद्योग में कई बड़े अभिनेता हैं, जिनमें तेलुगु अभिनेता भी शामिल हैं, जो मोटी रकम का भुगतान करने के बाद भी किसी उत्पाद का विज्ञापन करने से नहीं हिचकिचाते। लेकिन पुष्पा अभिनेता अल्लू अर्जुन ऐसी चीजों को प्रोमट करने में विश्वास नहीं करते हैं।

जुलाई में पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू करेंगे अल्लू अर्जुन
पुष्पा: द राइज में अल्लू अर्जुन ने अकेले ही अपने दम पर फिल्म को हिट करवाया। सुकुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की और बॉलीवुड के कुछ दिग्गजों अभिनेताओं की फिल्मों को धो डाला। भारी सफलता के बाद, अल्लू अर्जुन और टीम जुलाई में पुष्पा 2 का पहला शेड्यूल शुटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।

पुष्पा 2 को लेकर टीम ने पहले ही शुरू कर दिए हैं काम
फिल्म से जुड़े सुत्रों के मुताबिक फिल्म पुष्पा 2 पर काम पहले ही लोकेशन स्काउटिंग और स्क्रिप्ट के मामले में शुरू हो चुका है। अल्लू अर्जुन जून के अंत या जुलाई में काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू करने से पहले अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications