अल्लू अर्जुन के मैनेजर ने पुष्पा 2 के इवेंट में की सीनियर महिला पत्रकार से बद्तमीजी, एक्टर ने नहीं लिया एक्शन
पुष्पा 2 रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के एक्टर्स और मेकर्स इसे प्रमोट करने में जी जान से जुटे हुए हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी खूब अच्छी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो नेशनल सिनेचेन यानी PVR, INOX और Cinepolis में करीब एक लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं। इन सबके बीच फिल्म को लेकर विवाद भी उठ रहा है।
बीते दिन आर्मी शब्द का गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर अल्लू अर्जुन पर शिकायत दर्ज हुई। वहीं, एक इवेंट अल्लू अर्जुन की टीम द्वारा एक सीनियर जर्नालिस्ट से बदसलूकी की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा 2: द रूल के मेकर्स ने मुंबई में इवेंट आयोजित किया था। जहां स्टेज पर रश्मिका और अल्लू अर्जुन अपने फैंस का शुक्रिया अदा कर रहे थे। वहीं, स्टेज के सामने अल्लू अर्जुन का एक स्टाफ मीडिया से बदतमीजी कर रहा था। क्या है मामला पढ़िए रिपोर्ट।

सीनियर पत्रकार से अल्लू अर्जुन की टीम ने की बद्तमीजी
ये घटना 29 नवंबर को मुंबई में हुए इवेंट की है। जहां फिल्म पुष्पा 2 का प्रमोशन किया जाना था। इसमें देशभर की मीडिया के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था। इसी इवेंट को सीनियर जर्नालिस्ट विभा कौल भट्ट भी कवर करने पहुंची थी। वो इवेंट में अल्लू अर्जुन के को शूट करने में व्यस्त थीं। तभी अचानक एक व्यक्ति आया और उनपर जोर जोर चिल्लाने लगा। स्टॉप इट', डोन्ट शूट। जब उन्होने पूछा कि आप कौन हैं तो उस शख्स ने खुद को अल्लू अर्जुन का मैनेजर बताया। इसके बाद उसने विभा का फोन छीना जिससे उनका फोन नीचे गिर गया। रिपोर्ट्स की माने तो विभा ने इसकी शिकायत खुद अल्लू अर्जुन की, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। इस घटना को करीब 3 दिन हो गए हैं, अल्लू अर्जुन और उनकी टीम की तरफ से मांफी भी नहीं मांगी गई है। पत्रकार विभा भट्ट ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने वीडियो के माध्यम से भी दी है। बता दें, विभा भट्ट 2 दशकों से फिल्म पत्रकारिता कर रही हैं।
5 दिसंबर को फिल्म होगी रिलीज
इन टिकट दामों में अगर फैंस फिल्म देखने पहुंच जाते हैं, तब ओपनिंग डे कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा होगा। हालांकि देखना है कि आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के दर्शक इन दामों को अपनाते हैं या नहीं। 'पुष्पा 2' को सुकुमार ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदन्ना और फहाद फासिल भी दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications