क्या दूसरी बार मां बनेंगी Alia Bhatt? बेटी के बाद बेटा चाहती हैं एक्ट्रेस, बताया क्या होगा नाम
Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने काम के साथ-साथ मदरहुड को भी खूब एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर इवेंट्स में अपनी बेटी राहा के साथ जरूर नजर आती हैं। यही वजह है कि उन्हें सुपर-मॉम कहा जाता है। इस बीच आलिया भट्ट ने बताया कि राहा के नाम के पीछे की पूरी कहानी क्या है।
हाल ही में, आलिया भट्ट जय सेठी के पॉडकास्ट में नज़र आईं और उन्होंने बताया कि उनकी बेटी राहा का नाम कैसे रखा गया। साथ ही, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अगर उनका दूसरा बच्चा बेटा होगा, तो उन्होंने पहले से ही उसके लिए एक नाम सोच रखा है।

आलिया भट्ट ने कहा, "जब मैं और रणबीर माता-पिता बनने वाले थे, तब हम बहुत उत्साहित थे। हमने अपने फैमिली ग्रुप में लड़के और लड़की दोनों के लिए नामों के सुझाव मांगे, ताकि हम पहले से एक नाम तय कर सकें। हमें कई नाम मिले, लेकिन हमें एक लड़के का नाम बहुत पसंद आया।"
ये भी पढ़ें: 'आलिया भट्ट पर गंदे कमेंट्स करते हैं रणबीर कपूर', Alia-Ranbir की खुली पोल, क्या बच्चे के लिए की थी शादी?
आलिया ने आगे कहा, "हमने सोचा, यह नाम बहुत सुंदर है, लेकिन मैं अभी इसे नहीं बताऊँगी। इसके बाद हमने लड़की के नाम के लिए और सुझाव मांगे। तभी मेरी सासू माँ, रणबीर की माँ, नीतू कपूर ने कहा, 'राहा नाम कैसा रहेगा? यह लड़के के नाम के साथ भी बहुत अच्छा लगेगा, अगर भविष्य में तुम्हारे एक बेटा और एक बेटी हो।' इसके बाद कपल ने अपनी बेटी का नाम राहा रख दिया।
जब आलिया से पूछा गया कि क्या "राहा" का कोई खास मतलब है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "राहा का मतलब होता है शांति, खुशी और आनंद। वह हमारे लिए यही सब कुछ लेकर आई है।"
आलिया की आने वाले फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार "जिगरा" में वेदांग रैना के साथ नजर आई थीं। फिलहाल, वह यशराज फिल्म्स की स्पाई मूवी "अल्फा" की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें शरवरी और बॉबी देओल भी अहम किरदारों में हैं। इसके अलावा, आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की "लव एंड वॉर" में नजर आएंगी, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। कुल मिलाकर एक्ट्रेस के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
ये भी पढ़ें: Alia Bhatt की बहन शाहीन भट्ट को हुआ प्यार? मिस्ट्री मैन संग बाहों में आई नजर. फैंस बोले-'ये अयान मुखर्जी है'












Click it and Unblock the Notifications