Alia Bhatt की बहन शाहीन भट्ट को हुआ प्यार? मिस्ट्री मैन संग बाहों में आई नजर. फैंस बोले-'ये अयान मुखर्जी है'
Alia Bhatt Sister Shaheen Bhatt: कपूर और भट्ट परिवार ने साथ में नया साल 2025 सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर दोनों परिवारों ने थाईलैंड में अपनी वेकेशन मनाई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटोज में ऋद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट और रणबीर कपूर नजर आए।
लेकिन इन तस्वीरों में शाहीन भटट् ने फैंस का ध्यान खींचा। इस तस्वीर में वह एक बोट पर मिस्ट्रीमैन के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आईँ। इसके अलावा, एक और फोटो में वह उसी शख्स को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में शाहीन के साथ कौन है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिली, लेकिन ये साफ हो गया कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

इसके बाद, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की कयासबाजी लगा रहे हैं। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि शाहीन का बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के दोस्त और निर्देशक अयान मुखर्जी हैं, क्योंकि वह भी सफेद शर्ट में थे। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार शाहीन भट्ट को प्यार मिल गया, यह अयान मुखर्जी हैं और मैं दोनों के लिए खुश हूं।' इस पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी, 'नहीं, यह शायद अयान नहीं हैं, देखो पीछे की तस्वीर में यह व्यक्ति कोई और है।'
ये भी पढ़ें: 'आलिया भट्ट पर गंदे कमेंट्स करते हैं रणबीर कपूर', Alia-Ranbir की खुली पोल, क्या बच्चे के लिए की थी शादी?
आपको बता दें, शाहीन भट्ट लंबे समय तक डिप्रेशन से जूझ रही थीं। इस बारे में उन्होंने अपनी किताब में काफी कुछ लिखा था। आलिया भट्ट ने भी अपनी बहन के डिप्रेशन के बारे में बात की थी और बताया था कि वह कितनी परेशान रहती थीं। शाहीन ने यह खुलासा किया था कि वह 12 साल की उम्र से डिप्रेशन से ग्रस्त थीं, यह इस वजह से था क्योंकि उन्हें कभी इमोशनल सपोर्ट नहीं मिला।
वहीं अयान मुखर्जी की बात करें तो वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के काफी करीबी दोस्त हैं। वह अक्सर कपल के साथ कई इवेंट में स्पॉट होते हैं। अयान ने रणबीर के साथ वेक अप सिड, ये जवानी है दीवानी और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में बनाई, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। अब जल्द ही वह ब्रह्मास्त्र का अगला पार्ट लेकर आ रहे हैं, हालांकि फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई।
ये भी पढ़ें: Alia Bhatt: फिल्मों के अलावा इन 4 चीजों से होती है आलिया भट्ट की कमाई, जानें कितना मिलता है पैसा












Click it and Unblock the Notifications