पिता बनने के बाद काफी बदल गए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने किया बड़ा खुलासा, कहा-'राहा और उनका रिश्ता...'

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जब से माता-पिता बने हैं वह हर इंटरव्यू में अपनी लाडली राहा का जिक्र जरूर करते हैं। राहा की प्यारी सी स्माइल और उसकी मासुमियत को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। अब, आलिया भट्ट ने जय शेठी के पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए।

आलिया भट्ट ने बताया कि जब से राहा उनकी जिंदगी में आई है, तो रणबीर कपूर काफी बदल गए हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "जब रणबीर राहा को देखते हैं, तो उनकी आँखों में तारे चमकने लगते हैं। यह हर माता-पिता के लिए सच होता है, लेकिन चूंकि मैंने रणबीर को पहले भी जाना है और अब भी देख रही हूँ, तो मैं उनमें आए इस बदलाव को महसूस कर सकती हूँ।"

Alia Bhatt

आलिया ने आगे कहा, रणबीर हमेशा से शांत स्वभाव के थे। मैं इसे रोज़ देखती हूँ, और यह बहुत प्यारा और खास लगता है। उनके बीच की बातचीत देखकर दिल खुश हो जाता है। वह कमाल के पिता हैं। राहा को एंटरटेन करने के लिए नए-नए तरीके निकालते हैं। राहा भी उन्हें खूब हंसाती है। उनका रिश्ता ऐसा है जैसे दो दोस्त हों-कभी दो एडल्ट्स की तरह बातें करते हैं, तो कभी दो छोटे बच्चों की तरह मस्ती करते हैं। एक पिता के तौर पर वह काफी बदल गए हैं।"

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt की बहन शाहीन भट्ट को हुआ प्यार? मिस्ट्री मैन संग बाहों में आई नजर. फैंस बोले-'ये अयान मुखर्जी है'

आलिया ने यह भी बताया कि वह रणबीर और राहा के इन अनमोल पलों को चुपचाप कैमरे में कैद कर लेती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं चुपचाप उनके प्यारे मोमेंट्स रिकॉर्ड कर लेती हूँ, और उन्हें पता भी नहीं चलता। हां, कभी-कभी उनमें से कोई कैमरे की ओर देख लेता है, तो मैं वीडियो बनाना बंद कर देती हूँ। लेकिन ये शुरुआती पल ही बहुत खास हैं। अपने पार्टनर को इस तरह प्यार जताते देखना वाकई दिल छू लेने वाला अनुभव है।"

आलिया भट्ट ने अपने मां बनने का अनुभव साझा किया। एक्ट्रेस ने कहा, "मां बनने की फीलिंग हर दिन नई होती है। राहा हमेशा एनर्जी से भरी रहती है। जब वह पैदा हुई थी, तब से ही मैं उसके प्रति बेहद प्रोटेक्टिव महसूस करने लगी थी। उसके शुरुआती महीने मेरे लिए किसी जादू से कम नहीं थे। उसे संभालने और उसकी देखभाल करने में मुझे जो खुशी मिली, वह शब्दों में बयान नहीं की जा सकती।"

ये भी पढ़ें: क्या दूसरी बार मां बनेंगी Alia Bhatt? बेटी के बाद बेटा चाहती हैं एक्ट्रेस, बताया क्या होगा नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+