सुहागरात पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच क्या हुआ? करण जौहर के सामने एक्ट्रेस ने खोला ये राज

कॉफी विद करण सीजन 7 के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह साथ में नजर आएंगे। इस दौरान आलिया भट्ट अपनी सुहागरात को लेकर कुछ ऐसे खुलासे करेंगी जिसको सुनने के बाद हर कोई हैरान हो जाएगा।

मुंबई, 5 जुलाई: करण जौहर के शो कॉफी विद करण के 7वें सीजन के पहले एपिसोड का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। करण जौहर के इस पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मेहमान होंगे। इस दौरान आलिया भट्ट ने अपनी सुहागरात के ऐसे राज खोल दिए जिसे जानने के लिए आप भी खुद को रोक नहीं पाएंगे।

आलिया भट्ट ने खोला सुहागरात का राज

आलिया भट्ट ने खोला सुहागरात का राज

करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण 7' के लिए इस बार फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। ये शो 7 जुलाई से शुरू होने वाला है। शो के पहले एपिसोड का प्रोमो वीडियो करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह साथ में नजर आएंगे। इस दौरान आलिया भट्ट ने अपनी सुहागरात को लेकर कई बड़े खुलासे करते हुए नजर आएंगी। जिसको जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

जब सुनकर हंस पड़े रणवीर सिंह

जब सुनकर हंस पड़े रणवीर सिंह

दरअसल शो के प्रोमो वीडियो में करण जौहर एक्ट्रेस आलिया भट्ट से पूछते हैं कि, शादी के बाद उन्हें क्या ऐहसास हुआ। जिस पर आलिया तुरंत जवाब देते हुए कहती हैं, "सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं है. आप बस थके हुए होते हो"। आलिया भट्ट के ये कहने के तुरंत बाद साथ में मौजूद रणवीर सिंह जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

जब रणवीर देते हैं शो छोड़ने की धमकी

इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि, करण जौहर एक्ट्रेस आलिया भट्ट से उनकी शादी के बारे में बात करने को कहते हैं। लेकिन आलिया खुद के बजाय करण की शादी की बात करने लगती हैं। इसके अलावा करण जौहर आलिया से ये सवाल पूछते हैं कि उन्हें वरुण और रणवीर में से किसके साथ केमिस्ट्री ज्यादा पसंद है? जिस पर रणवीर को लगता है कि आलिया- वरुण का ही नाम लेंगी। हालांकि आलिया ने किसी का नाम नहीं लिया। आलिया की इस चुप्पी पर रणवीर सिंह सोफे से उठकर शो छोड़कर जाने की धमकी देते हैं। यहां देखें प्रोमो वीडियो

करण जौहर ने शेयर की प्रोमो वीडियो

करण जौहर ने शेयर की प्रोमो वीडियो

करण जौहर के शो की ये प्रोमो वीडियो देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार ये शो काफी मजेदार होने वाला है। फिलहाल ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही इस एपिसोड के आउट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये शो शो 7 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

आलिया-रणवीर की अपकमिंग फिल्म

आलिया-रणवीर की अपकमिंग फिल्म

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। फिल्म वेलेंटाइन डे 2023 के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दोनों मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों को साथ फिल्म गलीबॉय में देखा गया था। जो कि, साल 2019 में रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+