गंगूबाई कठियावाड़ी के लिए रेड लाइट एरिया जाकर सेक्स वर्करों से मिली थीं आलिया भट्ट
मुंबई, 4 फरवरी: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म में आलिया भट्ट के रोल की चर्चा शुरू हो रही है। इस फिल्म में आलिया गंगूबाई काठियावाली नाम की औरत के किरदार में हैं, जो मुंबई की एक सेक्स वर्कर थीं। खास बात ये है कि इस फिल्म की तैयारी के लिए आलिया ने काफी मेहनत की, वो रेड लाइट एरिया में जाकर सेक्स वर्करों से भी मिलीं।

काठिमपुरा में गुजारा आलिया ने समय
एक एंटरटेनमेंट साइट की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी के किरदार में अच्छे से रमने के लिए मुंबई के कमाठीपुरा की सेक्स वर्करों के साथ वक्त गुजारा। ताकि वो समझ सकें कि सेक्स वर्करों की जिंदगी कैसे गुजरती है और वो कैसे रहती, बैठती-उठती हैं। 60 के दशक में गंगूबाई भी कमाठीपुरा में ही रहती थीं। गंगूबाई के किरदार के लिए बोलचाल में बदलाव लाने को भी उन्होंने एक्सपर्ट की मदद ली है।
Recommended Video

गंगूबाई बन गई थीं बड़ा नाम
आलिया की ये फिल्म हुसैन जैदी की 'द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई' नाम की किताब पर आधारित है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' नाम की महिला मुंबई के कमाठीपुरा में एक सेक्स वर्कर थीं। उनको किसी शख्स ने 500 रुपए में कोठे पर बेच दिया था। 60 के दशक में वो इतनी प्रभावी हो गई थीं कि कई प्रभावी लोग उनके इर्द-गिर्द दिखते थे।

25 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ अजय देवगन, सीमा पहवा, विजय राज और हुमा कुरैशी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 6 जनवरी को रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था।

आलिया की कई फिल्में रिलीज को तैयार
आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तो अगले महीने रिलीज हो रही है, इसके अलावा भी कई फिल्में जल्दी ही पर्दे पर आएंगी। आलिया भट्ट की राम चरण, जूनियर एनटीआर के साथ आरआरआर तो रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज को तैयार है। आलिया इस समय रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications