आलिया भट्ट के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई, बीएमसी ने शुरू की जांच

मुंबई, 16 दिसंबर: फिल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कथित तौर पर कोरोना महामारी को लेकर लागू नियमों का उल्लंघन किया है। इसको लेकर बीएमसी उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। बीएमसी उनके मामले की जांच कर रही हैं। अगर पाया जाता है कि एक्ट्रेस ने नियमों को तोड़ा है तो उन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती हैं। फिलहाल आलिया दिल्ली में बताई गई हैं।

पेंडेमिक एक्ट के तहत हो सकती है कार्रवाई

पेंडेमिक एक्ट के तहत हो सकती है कार्रवाई

आलिया भट्ट के खिलाफ मानदंडों का पालन नहीं करने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। आलिया 8 दिसंबर को फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर की ओर से दी गई एक पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल थीं। पार्टी में शामिल कई मेहमान कोरोना संक्रमित मिले थे। पार्टी में आईं करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीप कपूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया, वहीं आलिया भट्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

14 दिन रहना था क्वारंटीन

14 दिन रहना था क्वारंटीन

आलिया भट्ट की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, इसके बावजूद उनको क्वारंटीन में रहना था। बीएमसी के नियमों के मुताबिक, हाई रिस्क कॉन्टैक्ट में आने वाले शख्स को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहना जरूरी है। आलिया इस नियम तो तोड़ते हुए दिल्ली चली गईं, यहां उन्होंने अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।

आलिया कई इवेंट में हुईं शामिल

आलिया कई इवेंट में हुईं शामिल

बुधवार को आलिया भट्ट बीएमसी के क्वारंटीन के न‍ियम को ना मानते हुए द‍िल्‍ली आ गईं। यहां आल‍िया ने रणबीर कपूर, न‍िर्देशक अयान मुखर्जी और फिल्म से जुड़े दूसरे लोगों के साथ अपनी आने वाली फिल्‍म ब्रह्मास्‍त्र का प्रमोशन किया। दिल्ली में आल‍िया ने बंगला साहेब गुरुद्वारा के दर्शन भी क‍िए। बीएमसी को इस बात की जानकारी मिलने पर उन्‍होंने दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट को सूचित किया है। माना जा रहा है कि आलिया पर मामला दर्ज किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+