Alia Bhatt को लगा बड़ा झटका, 4 साल से चल रहा था जिस फिल्म पर प्री-प्रोडक्शन का काम वही हुई डब्बा बंद!
Alia Bhatt News: बॉलीवुड की डिंपल ब्यूटी आलिया भट्ट के फैंस उन्हें फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम पिछले 4 साल से चल रहा था, लेकिन अब इसके बंद होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, फरहान अख्तर ने स्पष्ट किया है कि वह इस फिल्म को जरूर बनाएंगे, लेकिन अभी वह फौजी और डॉन-3 में बिजी हैं। ऐसा लग रहा है कि अब इस फिल्म को फ्लोर पर आने में काफी वक्त लग सकता है। आलिया के फैंस के लिए यह जरूर निराश करने वाली खबर है।
फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा की चर्चा 2021 में ही हुई थी, लेकिन कोविड की वजह से काम आगे नहीं बढ़ सका। फिर साल 2022 में इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हुआ और इसमें आलिया भट्ट के साथ प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के नजर आने की बात की गई थी।

Alia Bhatt के साथ पहली बार नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
फरहान अख्तर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जी ले जरा के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। जल्द ही यह फिल्म फ्लोर पर होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा दिख सकती है। फिल्म के बारे में बोलते हुए फरहान ने कहा, 'मैं अपनी किसी फिल्म के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहता कि वह बंद हो गई है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा हो गया है।'
यह भी पढ़ें: Ranbir Alia House: 250 करोड़ में बनकर तैयार हुआ रणबीर और आलिया का आशियाना, जानें कब करेंगे गृहप्रवेश?
Farhan Akhtar ने स्टारकास्ट का नहीं किया खुलासा
कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि प्रियंका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। बताया जा रहा है कि जोया अख्तर की जिंदगी न मिलेगी दोबारा की तर्ज पर जी ले जरा फिल्म बनाने की योजना फरहान अख्तर की है। यूट्यूब चैनल पर जब उनसे कास्टिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। शुरुआत में फिल्म में प्रियंका और आलिया के साथ कटरीना को लेने की चर्चा थी।
अगर आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात की जाए, तो एक्ट्रेस का पूरा फोकस फिलहाल करियर के साथ बेटी राहा पर भी है। हाल ही में उनकी फिल्म अल्फा की शूटिंग भी पूरी हो गई है। इस फिल्म में फैंस एक्ट्रेस को एक्शन करते हुए देखेंगे।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Net Worth: पति रणबीर कपूर से ज्यादा कमा रही हैं आलिया भट्ट, कैसे हो रही है पैसों की बरसात?












Click it and Unblock the Notifications