प्रेग्नेंसी में ये खास चीज खाती थीं आलिया भट्ट, कोलकाता से मंगाया जाता था ये फूड आइटम, अब हुआ खुलासा

Alia Bhatt Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक शानदार अभिनेत्रा होने के साथ साथ अब एक मां की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। आलिया अपने काम के अलावा अपनी बेटी राहा को बी पूरा टाइम देती नजर आती हैं। वहीं रहा कपूर भी अपनी क्यूटनेस और सुंदर आंखों चलते सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गई हैं।

आलिया और राहा की तस्वीरें हुईं वायरल
फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटो बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंची आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा कपूर की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। राहा की तस्वीरों को देखने के बाद लोग उन पर खूब प्यार बरसाते नजर आए थे।

alia bhatt

प्रेग्नेंसी में आलिया को बंगाली मिठाई की क्रेविंग
इसी बीच सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट सुमन अग्रवाल ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान पश्चिम बंगाल की मिठाइयां खाना पसंद करती थीं। खासतौर पर उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान बंगाल के नोलेन गुड़ के संदेश खाने की क्रेविंग होती थी।

कोलकाता से मंगाई जाती थी मिठाई
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशिनस्ट ने आगे बताया कि आलिया की इस क्रेविंग को दूर करने के लिए प्रेग्नेंसी के दौरान इन खास मिठाइयों को कोलकाता से मंगवाया जाता था। वहीं राहा के जन्म के बाद भी आलिया को इन मिठाइयों को खाने की इच्छा होती रहती है।

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण'
राहा कपूर के पिता रणबीर कपूर भी अपने काम के साथ साथ अपनी पत्नी आलिया और बेटी को अपना पूरा टाइम देते नजर आते हैं। हालांकि रणबीर कपूर जल्द ही लंदन के लिए रवाना होंगे जहां उनकी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' की शूटिंग शुरू होगी।

आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आलिया भट्ट जल्द ही 'जिगरा' और 'लव एंड वॉर' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। इसके अलावा आलिया की फिल्म 'लव एंड वॉर' के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+