Fact Check: पाक को मिली रणबीर-आलिया की मदद! जानिए ट्रेंड हो रहा #AliaMyFoot का सच
सोशल मीडिया पर लोग आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पर भड़ास निकाल रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दावा किया जा रहा है कि कपल ने पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों की मदद की है।
मुंबई, 2 सितंबर: इस वक्त सोशल मीडिया पर लगातार बायकॉट ट्रेंड कर रहा है। जो भी फिल्म रिलीज होने वाली है वह बायकॉट के निशाने पर आ जाती है। फिलहाल ये निशाना रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र पर है। अब फिल्म को बायकॉट करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट भी ट्रोल होने लगी हैं। जिसकी कई सारी वजह सामने आई हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही आलिया भट्ट
बता दें कि इस वक्त सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट काफी ट्रेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस पर बायकॉट आर्मी का गुस्सा उतर रहा है और इसी के साथ ट्विटर पर #आलिया_My_Foot ट्रेंड हो रहा है। लोगों के भड़कने की वजह सिर्फ रणबीर कपूर के पुराने विवादित वीडियोज ही नहीं हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं कि कपल ने पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों की मदद की और उन्हें करोड़ों रुपये डोनेट किए हैं।

क्या आलिया-रणबीर ने की पाकिस्तान बाढ़ पीड़ितों की मदद?
अब इस खबर को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भड़क उठे और 'ब्रह्मास्त्र' को बायकॉट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। हालांकि ये खबर सच नहीं है जिसकी वजह से फैंस आलिया भट्ट पर भड़क गए हैं। चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे का फैक्ट क्या है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ट्वीट
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है कि, 'पाकिस्तान में आई बाढ़ के लिए मदद में आगे आया बॉलीवुड, फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रड्यूसर करण जौहर ने 5 करोड़ रुपये, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 1-1 करोड़ दिए हैं।' इस ट्वीट में ये भी लिखा है कि रणबीर और आलिया भट्ट ने वादा किया है कि अगर फिल्म हिट रही तो वह 51 करोड़ डोनेट करेंगे।

#आलिया _My_Foot हो रहा ट्रेंड
सोशल मीडिया पर इस वायरल ट्वीट को देख फैंस इतना भड़क गए हैं कि, आलिया भट्ट पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। और इसी के साथ ट्विटर पर #आलिया_My_Foot ट्रे़ंड हो रहा है। ट्विटर यूजर्स कॉमेंट्स करते हुए अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं। एक ने लिखा है- 'पैसा भारत से और बांटे अपने अबू पाकिस्तान को, बायकॉट बॉलीवुड'। एक यूजर ने लिखा है-'जगने का वक्त आ गया है'।

पूरी तरह से फेक है ये पोस्ट
आपको बता दें कि ये पोस्ट झूठा है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद बीबीसी हिन्दी ने इस पोस्ट को गलत और फेक बताया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कपल ने पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों की ना ही कोई मदद की और ना ही उनसे पैसे देने का कोई वादा किया।

इस दिन रिलीज होगी 'ब्रह्मास्त्र'
बता दें कि अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फिल्म को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। फिलहाल फिल्म को रिलीज होने के लिए अब कुच ही दिन रह गए हैं। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications