Ali Fazal-Richa: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे अली फजल और रिचा चड्ढा, मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
अली फजल और रिचा चड्ढा साल 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना के चलते ऐसा नहीं हो पाया। अब खबरें हैं कि इसी साल ये पावर कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
मुंबई, 8 अगस्त: बॉलीवुड के पावर कपल्स में शुमार ऋचा चड्ढा और अली फजल पिछले लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द शादी भी करना चाहते हैं। ऐसे में फैंस इस शानदार जोड़े को जल्द शादी के बंधन में बंधा देखने के लिए बेताब भी हैं। इससे पहले साल 2020 में ये कपल शादी करने वाला था लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते ये हो नहीं सका। लेकिन अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋचा और अली इस साल सितंबर महीने में शादी करने जा रहे हैं। शादी के बाद ये कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन देने की भी तैयारी में है। कपल के रिसेप्शन में तकरीबन 400 मेहमान शामिल हो सकते हैं।

लंबे वक्त तक किया डेट
बॉलीवुड अभिनेत्री और एक्टर अली फजल पिछले लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में कपल अब अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए शादी करने जा रहा है। कपल इसी साल शादी कर रहा है। ये खबर सामने आते ही फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

इस महीने कर सकते हैं शादी
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते में रिचा और अली शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी दिल्ली में होगी। संगीत और मेहंदी सेरेमनी के साथ दोनों की शादी होनी है। इसके बाद मुंबई में कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन रखेगा, जिसमें 350-400 लोगों को इनवाइट करने की खबरें हैं।

शादी के सवाल पर क्या बोले अली?
इससे पहले इंडिया टुडे संग बातचीत में अली फजल ने अपनी शादी की तारीख को लेकर बात की थी। उन्होंने शादी में देरी को लेकर बात करते हुए कहा कि सब कुछ खुलने के बाद हम अपने काम की तरफ भाग और अपने वादे को पूरा किया।

धमाकेदार होगा सेलिब्रेशन
फिर शादी की तारीख को लेकर एक्टर ने कहा था कि साल 2022 की जनवरी या फिर फरवरी में। हम दोस्तों और परिवार के साथ अच्छी तरह सेलिब्रेट करेंगे। जश्न जरूर होगा। मुझे नहीं पता कि कोरोना और इसके चलते लगी पाबंदी कब तक जारी रहेगी लेकिन समारोह तो जरूर होंगे।

इन फिल्मों में दिखे रिचा-अली
वर्कफ्रंट की बात करें तो रिचा चड्ढा फिल्म फुकरे 3 में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास अभी तो पार्टी शुरू हुई है फिल्म भी पाइपलाइन में है। इसके अलावा वे अली फजल के साथ मिलकर गर्ल्स विल बी गर्ल्स को भी प्रोड्यूस करेंगी। वहीं अली फजल को आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म डेथ ऑन द निल में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications