सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने 'बैटल ऑफ गलवान' पर किया रिएक्ट
सलमान खान अपनी नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर खूब चर्चा में हैं। बीते दिन इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ। जिसमें सलमान एक जख्मी फौजी अफसर के रूप में दिखते हैं चेहरा खून से लथपथ और आंखों में अंगार लिए दिखाई दिए। पोस्टर का बैकग्राउंड म्यूज़िक माहौल को और भी रोमांचक बना देता है।
निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र, जो सलमान खान के साथ सुल्तान और भारत जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर अभिनेता की दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और उनके फैन्स के साथ गहरे जुड़ाव की तारीफ की है।ज़फ़र ने कहा, "सागर खामोशी में भी सागर ही रहता है... लहरों से कहता है कि वो ज़िंदा है... उनके पास सबसे सच्चे और ताकतवर चाहने वाले हैं।"

सालों से सलमान खान की पॉपुलैरिटी कभी कम नहीं हुई है। उनकी स्टार पावर तो है ही, लेकिन जो बात उन्हें सबसे अलग बनाती है, वो है आम लोगों से उनका इमोशनल कनेक्शन। यही वजह है कि वो सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में बसने वाला नाम बन चुके हैं।
बैटल ऑफ गलवान की रिलीज़ डेट का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ है। लेकिन ये फिल्म पहले से ही सलमान खान के करियर की मच अवेटेड फिल्मों में गिनी जा रही है। इस फिल्म में एक दमदार कहानी के साथ सलमान की जबरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस देखने को मिलेगी।बता दें, फिल्म राइटर शिव अरूर और राहुल सिंह की नॉवेल इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 पर बेस्ड है। इस बुक का चैप्टर शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) की गाथा पर आधारित है। सलमान उन्हीं का किरदार निभाते नजर आएंगे।
शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। कर्नल बाबू 2020 में चीन-भारत झड़प के दौरान कार्रवाई में शहीद हुए थे। उनका जन्म 1982 में सूर्यापेट तेलंगाना में हुआ था। उनके पिता एक बैंकर और मां होममेकर थीं। उनकी शुरुआती पढ़ाई कोरुकोंडा स्थित सैनिक स्कूल में हुई। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पुणे की नेशनल डिफेंस अकेडमी से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी से की। कर्नल बाबू ने साल 2004 में आर्मी जॉइन की। उनकी पोस्टिंग कश्मीर में हुई। 2019 में संतोष बाबू को प्रमोट कर कर्नल बना दिया। 15 साल की सर्विस के दौरान कर्नल बाबू की तैनाती कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और चाइना बॉर्डर पर रही। साल 2007 में उन्होंने इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर पर आर्मी ऑपरेशन के दौरान तीन घुसपैठियों को मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications