Akshaye Khanna पर होगा लीगल एक्शन? Drishyam 3 मेकर्स को दिया ऐसा धोखा, किस मुसीबत में फंसे एक्टर?
Akshaye Khanna Drishyam 3: अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) की जबरदस्त सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के महज 22 दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि इसी बीच अक्षय खन्ना को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आ गया है जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।
'दृश्यम 3' से बहर हुए अक्षय खन्ना
दरअसल अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' से अक्षय खन्ना का बाहर होना अब पूरी तरह कंफर्म हो चुका है। इतना ही नहीं फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने अक्षय खन्ना को लीगल नोटिस भेजने की भी बात कही है।

फीस और विग की डिमांड बनी विवाद की वजह
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'दृश्यम 3' आगामी 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। खबर है कि अजय देवगन ने अपने हिस्से का शूट शुरू कर दिया है।
-कई रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा था कि एक्टर अक्षय खन्ना भी इस फिल्म का हिस्सा थे और इसके लिए उन्होंने 21 करोड़ रुपये की फीस मांगी थी। फीस पर सहमति बन जाने के बाद अभिनेता ने एक और शर्त रखी थी और वो थी फिल्म में विग पहनने की इजाजत।
-डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने उन्हें समझाया था कि ये फैसला फिल्म की कंटिन्यूटी को तोड़ देगा क्योंकि 'दृश्यम 2' में अक्षय खन्ना बिना विग के नजर आए थे। पहले तो अभिनेता इस बात पर सहमत हो गए थे लेकिन बाद में उन्होंने फिर से विग पहनने की मांग शुरू कर दी थी।
'अक्षय खन्ना ने स्क्रिप्ट सुनने के बाद की थी तारीफ'
-कुमार मंगत पाठक ने एक इंटरव्यू में बताया कि अक्षय खन्ना ने स्क्रिप्ट सुनने के बाद फिल्म की जमकर तारीफ की थी और इसे 500 करोड़ की मूवी बताया था। फीस तय हुई, एग्रीमेंट साइन हुआ, एडवांस पेमेंट दी गई और यहां तक कि कपड़ों के डिजाइनर को भी पैसे दिए जा चुके थे लेकिन शूटिंग से 10 दिन पहले अक्षय खन्ना ने अचानक फिल्म करने से मना कर दिया।
-इस बात से फिल्म मेकर्स को भारी नुकसान हुआ है जिसके चलते अब अक्षय खन्ना के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जा रहा है। कुमार मंगत पाठक ने अक्षय खन्ना के व्यवहार को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। उन्होंने कहा है- जब अक्षय के पास काम नहीं था तब मैंने उन्हें 'सेक्शन 375' मूवी में कास्ट किया था।
'अक्षय खन्ना के साथ काम मत करो'
-कुमार मंगत पाठक ने आगे कहा- कई लोगों ने मुझे मना किया था कि अक्षय खन्ना के साथ काम मत करो, उनकी एनर्जी सेट पर टॉक्सिक है।'सेक्शन 375' और फिर 'दृश्यम 2' जैसी फिल्मों ने ही अक्षय खन्ना को दोबारा पहचान दिलाई वरना वो करीब 4 साल तक घर पर बैठे थे। उनके पास कोई काम नहीं था।
-फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने कहा कि 'धुरंधर' की सफलता अक्षय खन्ना के सिर चढ़ गई है। उन्होंने दावा किया कि अक्षय खन्ना ने कहा था कि धुरंधर उनकी वजह से चल रही है।
प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने कहा- 'धुरंधर' की सफलता में कई फैक्टर हैं। अजय देवगन फिल्म 'दृश्यम 3' के लीड हीरो हैं और रणवीर सिंह 'धुरंधर' मूवी के। अक्षय खन्ना फिल्म के लीड नहीं थे। अगर वो आज भी सोलो फिल्म करें तो भारत में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाएंगे।
अक्षय खन्ना को जयदीप अहलावत ने किया रिप्लेस
अब 'दृश्यम 3' में अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया है। कुमार मंगत पाठक ने कहा- भगवान की कृपा से हमें अक्षय खन्ना से बेहतर एक्टर और बेहतर इंसान मिल गया है। अब हमें फर्क नहीं पड़ता कि अक्षय फिल्म में हैं या नहीं। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा-किसी किरदार के बाल अचानक कैसे उग सकते हैं? क्या ऐसी कोई टेक्नोलॉजी है जो मिनटों में बाल उगा दे?
मेकर्स ने कानूनी कार्रवाई करने का लिया फैसला
फिल्म 'दृश्यम 3' से अक्षय खन्ना का बाहर होना सिर्फ एक कास्टिंग बदलाव नहीं बल्कि बॉलीवुड का बड़ा विवाद बन चुका है। फीस, विग की मांग और अचानक फिल्म छोड़ने के फैसले ने मेकर्स को कानूनी कार्रवाई तक पहुंचा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये मामला आगे क्या मोड़ लेता है।












Click it and Unblock the Notifications