Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को देख लोग हुए बेकाबू, बरसाए जूते और चप्पल
Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर चर्चा में हैं। दोनों लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। हाल ही में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इसी सिलसिले में लखनऊ पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई।
लखनऊ के घंटाघर में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का कार्यक्रम हुआ। जहां दोनों एक्टर्स को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंची। भारी भी़ड़ पहुंचने की वजह से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे और देखते ही देखते भगदड़ मच गई।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मची भगदड़ की वजह से हंगामा और पत्थरबाजी भी हुई। हालांकि दोनों एक्टर्स को चोट लगने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि भारी भीड़ होने की वजह से ये घटना हुई।
बताया ये भी जा रहा है कि इस कार्यक्रम में दोनों एक्टर्स देर से पहुंचे थे। ऐसे में उनको देखते ही फैंस ने अपना आपा खो दिया और पत्थरबाजी करने लगे। यहां तक कि स्टेज पर लोगों ने जूते-चप्पल भी फेके थे। हालांकि यूपी पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए इस मामले को संभाला और लोगों पर लाठीचार्ज किया। फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां 9 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होन के लिए तैयार है। इस फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications