स्काई फोर्स के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय ने फ्लॉप फिल्मों पर दिया जवाब, बोले- 'मेरा पूरा करियर ही ऐसा'

अक्षय कुमार इन दिनों हिट के तलाश में हैं। उनके करियर में इन दिनों हिट फिल्म का सूखा चल रहा है। पिछली 8 फिल्में लगातार उनकी फ्लॉप हुई हैं। इनमें से 4 पिछले साल रिलीज हुई हैं। अब उन्होंने इस साल की शुरूआत कर दी है। 5 जनवरी को उनकी नई फिल्म स्काईफोर्स का ट्रेलर रिलीज किया गया। इसके लिए मेकर्स ने एक इवेंट भी होस्ट किया।

यहां अक्षय कुमार से पत्रकारों ने सवाल भी पूछे। सवाल जवाब में अक्षय से फ्लॉप फिल्मों के बारे में पूछा गया। जवाब में उन्होंने कहा, ये पहली बार नहीं हो रहा है। इसमें अच्छी बात ये है कि मेहनत आप लगातार करते रहिए। मैं ये बात खुद से और दूसरों से भी करता हूं। हमेशा मेहनत करते रहना चहिए। कुछ लोग मुझे साल में एक या दो फिल्में करने की बात कहते हैं। लेकिन मैं अगर और ज्यादा फिल्में कर सकता हूं तो क्यों नहीं करूं।

akshay kumar

मेरा करियर ऐसे ही काम करके बना है
अक्षय ने आगे कहा, इसी तरह डेडिकेशन और तेज काम करके मेरा करियर बना है। कंटेंट बेस्ड फिल्में ना करने के लिए भी मझसे कहा जाता है और मैं करता भी नहीं हूं। लेकिन फिल्में तब भी नहीं चलती हैं। सरफिरा जैसी फिल्म करने पर मुझे गर्व है, वो मेरी बेस्ट फिल्म में शामिल है। बता दें, अक्षय की स्काई फोर्स भारत के द्वारा की गई पहली एयरस्ट्राइक पर बेस्ड हैं। इस फिल्म में उनके साथ वीर पहाड़िया और सारा अली खान नजर आएंगी। ये वीर की डेब्यू फिल्म है। फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना ये है कि अक्षय के करियर में हिट का सूखा खत्म कर पाती है या नहीं।

साल 2024 में अक्षय कुमार ने 'बड़े मियां छोटे मियां', 'सरफिरा' और 'खेल खेल में' में काम किया था। ये उनकी फुल फ्लेज्ड फिल्म थी। इन तीनो ने ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+