'उसने मेरा यूज किया' जब शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार को बताया था धोखेबाज, बोलीं-'मुझे छोड़कर किसी और...'
Akshay Kumar Shilpa Shetty: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे रिश्ते बने और बिगड़े हैं, जिन्होंने सुर्खियाँ बटोरी हैं। 90 के दशक में ऐसी ही एक जोड़ी अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की थी। दोनों ने फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' (1994) में साथ काम किया जिसके बाद उनका प्यार परवान चढ़ा। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिका।
शिल्पा शेट्टी अक्षय कुमार से बेइंतहा प्यार करती थीं और इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह अक्षय कुमार से शादी करना चाहती थीं लेकिन जल्द ही उनके रिश्ते में दरार आने लगी। कहा जाता है कि, अक्षय कुमार का अफेयर उस समय ट्विंकल खन्ना के साथ शुरू हो गया था, जब वह शिल्पा को भी डेट कर रहे थे। लेकिन शिल्पा को इस बारे में पता चला, तो बहुत ज्यादा टूट गई थीं।

शिल्पा शेट्टी का बड़ा खुलासा
ब्रेकअप के बाद शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अक्षय कुमार ने उन्हें धोखा दिया है। एक्ट्रेस ने उमेश जिवनानी से बातचीत के दौरान कहा था, "अक्षय ने मेरे साथ धोखा किया। मैं उन पर पूरी तरह से भरोसा करती थी, लेकिन उन्होंने मेरा यूज किया है। मुझे छोड़कर उन्होंने किसी और के साथ रिश्ता बना लिया। यह जानकर मुझे बहुत ही ज्यादा दुख हुआ।"
ब्रेकअप के बाद शिल्पा का दर्द
शिल्पा शेट्टी के लिए इस रिश्ते का अंत बहुत कठिन था। उन्होंने कहा था कि वह अब कभी भी अक्षय कुमार के साथ काम नहीं करेंगी। बता दें कि, शिल्पा और अक्षय का ब्रेकअप फिल्म धड़कन के दौरान के दौरान हुआ था और इसके बाद दोनों ने फिर कभी साथ में काम नहीं किया।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी
शिल्पा से अलग होने के बाद अक्षय कुमार ने साल 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली। दोनों अब बॉलीवुड के सबसे सफल और स्थिर जोड़ियों में से एक हैं। दूसरी तरफ, शिल्पा शेट्टी ने 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की और अब वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।
क्या अब दोनों के बीच सब ठीक है?
समय के साथ शिल्पा और अक्षय के बीच की कड़वाहट खत्म हो गई। दोनों अब कई बार अवॉर्ड शोज में साथ नजर आते हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में दोनों को साथ देखा गया। जिसमें वह पुराने गाने 'चुरा के दिल मेरा' पर डांस करते हुए नजर आए। इस दौरान अक्षय और शिल्पा की ट्विनिंग देख ऐसा लगा कि वह अब सबकुछ भुलाकर आगे बढ़ चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Akshay Kumar: फ्लॉप हो रही हैं फिल्में, पर करोड़ों कमा रहे हैं अक्षय कुमार, किस बिजनेस से हो रही है कमाई?












Click it and Unblock the Notifications