'मेरी पिक्चर को डुबो दिया...', अक्षय कुमार ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर दिया बयान
मुंबई। विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए अक्षय कुमार जमकर तारीफ कर रहे हैं। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और दुनियाभर में बेहद अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के बारे में बात करते हुए, अक्षय कुमार ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री के निर्देशित फिल्म ने उनकी फिल्म बच्चन पांडे को बर्बाद कर दिया।

अक्षय कुमार ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स की तारीफ की
भोपाल में एक कार्यक्रम में बोलते हुए अक्षय कुमार ने द कश्मीर फाइल्स के बारे में बात की। अभिनेता ने कहा कि फिल्म ने एक कड़वे सच को सामने लाया। उन्होंने कहा, "विवेक जी ने कश्मीर फाइल्स बना कर हमारा देश के एक बहुत बड़े दर्दक सच को सामने रखा है। ये फिल्म एक ऐसी वेब बन कर आई, ये और बात है की मेरी फिल्म को भी डूबा दिया है।"

कश्मीर फाइल्स ने बच्चन पांडे को पछाड़ दिया
जहां द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, वहीं बच्चन पांडे को सुस्त प्रतिक्रिया मिली है। द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों के जीवन पर आधारित है। फिल्म एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों के वीडियो इंटरव्यू पर आधारित है।

फिल्म में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार को दिखाया गया
यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात की एक दिल दहला देने वाली कहानी है जो लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आंखें खोलने वाले तथ्यों पर भी सवाल उठाती है।

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देश है फिल्म बच्चन पांडे
बच्चन पांडे साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और निश्चय कुट्टांडा और निर्देशक फरहाद सामजी द्वारा लिखित है। अक्षय, जैकलीन फर्नांडीज और कृति सेनन के अलावा, फिल्म में अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर, अभिमन्यु सिंह, स्नेहल डाब्बी और सहर्ष कुमार शुक्ला भी हैं।

भोपाल पहुंचे थे अक्षय कुमार
बता दें कि भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के बिसनखेड़ी स्थित नए परिसर में चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022 समारोह का उद्घाटन हुआ। समारोह में अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे। अक्षय कुमार ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' में देश के बड़े दर्दनाक सच को सामने रखा है।












Click it and Unblock the Notifications