'फिल्म में 3-4 महीने में नहीं बनती', आर माधवन को अक्षय कुमार का जवाब, कहा- 'मैं क्या करूं, मेरी फिल्में...'

मुंबई, 03 जुलाई: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' को लेकर काफी सुर्खियों में है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो चुका है। इससे पहले उन्हें 'रॉकेट्री' के प्रमोशन के दौरान कई मुद्दों पर बात करते हुए सुना था। जहां उन्होंने अपने बॉलीवुड डेब्यू 'रहना है तेरे दिल में' के रीमेक से लेकर 'तनु वेड्स मनु' के मनु के कैरेक्टर को लेकर अपनी बात रखी। इसी के साथ उन्होंने फिल्मों की शूटिंग को लेकर कमेंट किया था, जिसको अक्षय कुमार के साथ जोड़ा गया। ऐसे में अब अक्षय कुमार ने आर माधवन के कमेंट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

आर माधवन ने कसा अक्की पर तंज

आर माधवन ने कसा अक्की पर तंज

दरअसल, आर माधवन ने एक्टर्स के बारे में बात करते उनके प्रोजेक्ट के लिए प्रॉपर टाइम नहीं देने को लेकर एक स्टेटमेंट दिया था, जिसको अक्षय कुमार से जोड़ा गया था, जिनकी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' हाल ही में रिलीज हुई थी और उनके लुक्स को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था।

आर माधव ने अक्षय के लिए कही थी बात

आर माधव ने अक्षय के लिए कही थी बात

दरअसल, आर माधवन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, जिसमें उनको 40-45 दिनों में अपनी फिल्मों को पूरा करने वाले एक्टर्स की तुलना एक प्रोजेक्ट के लिए एक साल या उससे ज्यादा का वक्त देने वाले अभिनेताओं से की गई थी।

'फिल्म में 3-4 महीने में नहीं बनती'

'फिल्म में 3-4 महीने में नहीं बनती'

आर माधवन ने कहा था, "जैसे के पुष्पा में अल्लू अर्जुन ने उस कैरेक्टर को थ्रो आउट मेंटेन किया। वो कमाल के दिखते हैं और डांस भी करते हैं। लेकिन उस फिल्म में उन्होंने कैरेक्टर को मेंटेन करते हुए हुए रोमांस भी किया और डांस भी। तो मुझे लगता है की ऐसा एक एक्टर का कमिटमेंट होता है, जहां पर फिल्म में 3-4 महीने में नहीं बनती पर सालों लग जाते हैं।

अक्षय कुमार ने दिया माधवन को रिप्लाई

अक्षय कुमार ने दिया माधवन को रिप्लाई

अब उसी सवाल पर जब अक्षय कुमार से उनकी अपकमिंग फिल्म 'रक्षा बंधन' के सॉन्ग के लॉन्चिंग इवेंट में पूछा गया तो एक्टर ने उसका बहुत ही सिंपल जवाब दिया। अक्षय ने रिप्लाई करते हुए कहा, "मेरी फिल्में खत्म हो जाती है, मैं क्या करूं। अब एक डायरेक्टर आता है और कहता है आपका काम खत्म। तो अब क्या मैं उससे लड़ूं?"

डायरेक्टर आनंद एल राय भी कही ये बात

डायरेक्टर आनंद एल राय भी कही ये बात

वहीं 'रक्षाबंधन' फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय ने भी अपनी बात रखी। राय ने कहा, "उन्होंने तो बोल-बोल के कर दिया कि मैं 40-45 दिन में फिल्म पूरी कर देता हूं, पर इनका हिसाब गड़बड़ है। इन्होंने लोगों को गुमराह किया हुआ है ये बोल कर। 40-45 दिन कौन से वाले, जहां ये सुबह आते हैं और शाम को जब तक काम ना हो जब तक रहते हैं? इनको पता नहीं है कि लोग इनको बोलकर ले जाते हैं 40-45 दिन पर होते हैं इनके 80-90 दिन तुम्हारे पास, अगर टाइम के हिसाब के लगाए तो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+