बुरे फंसे अक्षय कुमार, Deepfake Video का हुए शिकार, बनाया गया ऐसा वीडियो कि......, होगी कानूनी कार्रवाई

Akshay Kumar Deepfake Video: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के कई सेलेब्स डीपफेक वीडियो के शिकार हो रहे हैं। सबसे पहले साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि बाद में इस मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी बीच खबर है कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो गए हैं।

डीपफेक वीडियो का शिकार हुए अक्षय कुमार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार डीपफेक वीडियो मामले में फंस गए है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुपरस्टार एक गेम एप्लिकेशन को बढ़ावा दे रहे हैं। एक्टर के करीबी सूत्रों का कहना है कि अक्षय कुमार कभी भी ऐसे किसी प्रचार में शामिल नहीं हुए हैं।

akshay kumar

वीडियो में गेमिंग ऐप का कर रहे हैं प्रचार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल हो रहे इस वीडियो के स्रोत की जांच की जा रही है और झूठे विज्ञापन के लिए अक्षय कुमार की पहचान का दुरुपयोग करने के लिए कानूनी कार्रवाई चल रही है। अक्षय कुमार के करीबी सूत्र ने बताया- इस फर्जी वीडियो को बनाने और वायरल करने के लिए सोशल मीडिया हैंडल और कंपनी के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज की गई है।

एआई वीडियो में अक्षय ने कही ऐसी बात
आपको बता दें कि एआई (AI) जनरेटेड वीडियो में अक्षय कुमार कह रहे हैं- क्या आपको भी खेलना पसंद है? मैं आपको सलाह देता हूं कि आप इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और एविएटर गेम आजमाएं। ये दुनिया भर में काफी लोकप्रिय है जिसे हर कोई यहां खेलता है। कैसीनो के खिलाफ खेलना लेकिन बाकी खिलाड़ियों के खिलाफ नहीं।

वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज
अक्षय कुमार के करीबी सूत्र ने आगे कहा- एक्टर अपनी पहचान का दुरुपयोग होने से बेहद परेशान हैं और उन्होंने अपनी टीम को उपलब्ध सभी कानूनी उपायों के जरिए इस मामले से निपटने का निर्देश दिया है। इससे पहले रश्मिका मंदाना, नोरा फतेही, कैटरीना कैफ, काजोल और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जैसे एक्टर्स के डीप फेक वीडियो वायरल हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+