Housefull 5 Story: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' की कहानी जान लीजिए, भारत में पहले नहीं बनी ऐसी फिल्म!
Housefull 5 Story: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने उनके करियर को ट्रैक पर ला दिया। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' में व्यस्त हैं। ये हाउसफुल फ्रैंजाइज की पांचवीं फिल्म है। ये बॉलीवुड की पहली ऐसी फ्रैंचाइज है, जिसका 5वां पार्ट बन रहा है। इन सबके इतर ये अक्षय कुमार और फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के करियर की सबसे महंगी फिल्म है।
'हाउसफुल 5' एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म को लेकर कई सारे अपडेट्स आए हैं। लेकिन अब इसकी कहानी और प्लॉट पर अपडेट आया है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर हाउसफुल की कहानी क्या होगी।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म एक बड़े क्रूज पर बेस्ड होगी। इसी क्रूज पर एक मर्डर हो जाता है। फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है। इसके सभी एक्टर उस मर्डर केस में संदिग्ध हैं। इन्हीं में से दो पुलिसवाले भी हैं। जो इस मर्डर को सुलझाते हुए नजर आएंगे। वही लोग असली कातिल को पकड़ेंगे। भले ही ये मर्डर मिस्ट्री है, लेकिन इसमें हंसी और ठहाकों की भरपूर गुंजाइश है। मेकर्स ने बीते दिनों जैकी श्रॉफ और संजय दत्त की फोटो शेयर की थी। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि यही दोनों फिल्म में पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं।
ख़ैर देखना ये है कि इस मर्डर मिस्ट्री में कॉमेडी का मिश्रण कैसे होता है। क्योंकि मर्डर मिस्ट्री पर अभी जो भी फिल्में हैं आई हैं मूलत: हॉलीवुड की उनमें सिरियसनेस ज्यादा थी। हाउसफुल 5 के बजट की बात करें तो ये करीब 375 करोड़ रुपए है। फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया और चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। हालांकि कास्ट में अभी और भी एक्टर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications